WWE में अक्सर नए सुपरस्टार्स को साइन किया जाता है। इंडिपेंडेंट रेसलिंग में जो सुपरस्टार प्रभावित करता है, उसे WWE अपने साथ जोड़ लेता है। मौजूदा समय में कई सारे स्टार्स है जो किसी अन्य बड़ी रेसलिंग कंपनी में सफल हुए और कंपनी ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। दशकों पहले WCW असल में WWE का बड़ा प्रतियोगी था। इस दौरान कई सारे स्टार्स ने WWE से WCW और WCW से WWE में कदम रखा। 2002 में WWE ने कंपनी को खरीद लिया था और इसके बाद कई सारे WCW स्टार्स को विंस मैकमैहन की कंपनी में आने का मौका मिला। This kid forever rules.#WWERaw @reymysterio pic.twitter.com/IxGQIi4Awo— WWE Universe (@WWEUniverse) June 2, 2020ये भी पढ़ें:- WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर के बारे में 3 बैकस्टेज बातें जो शायद आप नहीं जानते होंगेदुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी ने कुछ स्टार्स को अपने साथ जोड़ा और बड़ा रेसलर बनाया वहीं कुछ WCW स्टार्स को कंपनी ने पुश नहीं दिया। इसलिए हम बात करने वाले हैं 3 WCW स्टार्स के बारे में जिन्होंने WWE में ज्यादा सफलता हासिल की। 3- WWE दिग्गज स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिनThe hall of fame Stone Colf Steve Austin pic.twitter.com/sSDDlpInDZ— WrestlingFAN89 (@Fan89Wrestling) June 3, 2020बहुत कम लोगों को पता होगा कि WWE के सबसे बड़े दिग्गज स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन ने WCW में भी कुछ समय तक काम किया है। वो WCW में बीयर पीने वाले एक जबरदस्त रेसलर नहीं थे बल्कि वो एक हील स्टार थे जिसके ब्लोड बाल थे। स्टोन कोल्ड ने WCW के बाद ECW में कुछ समय काम किया। इसके बाद वो WWE में आए और यहां वो कंपनी के मुख्य स्टार बन गए और आज के समय में भी उनकी जबरदस्त अंदाज में पसंद किया गया। WCW में वो मिड-कार्ड स्टार रहे वहीं WWE में वो टॉप स्टार की भूमिका बढ़िया तरह से निभाते थे। WWE ने उस WCW स्टार को शानदार तरीके से बुक किया। ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ मैच में जॉन सीना को जबरदस्त बू मिली