"मेरी ऐतिहासिक WWE WrestleMania स्ट्रीक को तोड़ने के लिए ब्रॉक लैसनर सही सुपरस्टार नहीं थे"

WWE दिग्गज अंडरटेकर ने दिया बहुत बड़ा बयान
WWE दिग्गज अंडरटेकर ने दिया बहुत बड़ा बयान

WWE में अंडरटेकर (Undertaker) की WrestleMania स्ट्रीक 21-0 को हर कोई जानता है। रेसलमेनिया (WrestleMania) 30 में इस स्ट्रीक को WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने खत्म किया था। अंडरटेकर ने अपनी स्ट्रीक टूटने को लेकर पहली बार बड़ा बयान दिया है। अंडरटेकर ने कहा कि ब्रॉक लैसनर सही पसंद इस स्ट्रीक को तोड़ने के लिए नहीं थे।

Ad

WWE में अंडरटेकर की ऐतिहासिक स्ट्रीक को ब्रॉक लैसनर ने तोड़ा था

अंडरटेकर की स्ट्रीक आज भी चर्चा का विषय रहती है। कई दिग्गजों को लगता है कि ब्रॉक लैसनर की जगह किसी अन्य सुपरस्टार को ये स्ट्रीक तोड़नी चाहिए। अब ऐसा ही कुछ अंडरटेकर ने भी कह दिया है। कई रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि विंस मैकमैहन ने अंतिम समय में ये फैसला लिया था।

The Dallas Morning News को हाल ही में अंडरटेकर ने अपना इंटरव्यू दिया। स्ट्रीक खत्म होने को लेकर उनसे यहां सवाल पूछा गया था। अंडरटेकर ने कहा,

सच कहूं तो अगर बिना स्ट्रीक टूटे में रिटायर होता तो अच्छा लगता लेकिन ये बिजनेस नहीं होता। मेरा करियर बहुत ही शानदार रहा है। मैंने जो भी यहां हासिल किया वो काफी था और मैं काफी खुश हूं। कई बार ऐसा होता है कि आपको समर्पण भी करना होता है। मुझे लगता है कि ब्रॉक लैसनर मेरी ऐतिहासिक स्ट्रीक तोड़ने के लिए सही सुपरस्टार नहीं थे। मैं ब्रॉक को पसंद करता हूं। हम दोनों अच्छे दोस्त है। मुझे नहीं लगता कि लैसनर को इस जीत की जरूरत थी। उस समय ब्रॉक लैसनर टॉप के सुपरस्टार थे। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों किया गया और लैसनर को क्यों इसकी जरूरत थी।

अंडरटेकर ने पिछले साल रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था। ब्रॉक लैसनर अभी भी WWE में परफॉर्म कर रहे हैं। अंडरटेकर शायद अब रिंग में नजर नहीं आएंगे। कुछ समय बाद जरूर वो बैकस्टेज काम करते हुए नजर आएंगे। ये बात खुद अंडरटेकर कह चुके हैं। अगर ऐसा होगा तो फिर नए रेसलर्स को इससे काफी फायदा पहुंचेगा। खैर फैंस चाहते हैं कि अंडरटेकर एक अंतिम मैच के लिए दोबारा रिंग में वापसी करें। शायद अब ये मुमकिन नहीं होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications