स्टॉम्पिंग ग्राउंड्स में ड्रू मैकइंटायर पर बड़ी जीत हासिल करने के बाद रोमन रेंस के लिए मुश्किलें कम नहीं हुई। मैच के बाद शेन मैकमैहन ने रॉ के एपिसोड के लिए एक हैंडीकैप मैच बुक किया था। दरअसल यह मैच ड्रू मैकइंटायर और शेन मैकमैहन बनाम रोमन रेंस था।आज रॉ के एपिसोड में मैच की शुरुआत से पहले शेन ने एलान किया कि अब यह मैच हैंडीकैप नहीं बल्कि 2-ऑन-1 मैच होगा। इसका मतलब है कि अब ड्रू मैकइंटायर और शेन मैकमैहन को टैग करने की जरूरत नहीं थी। दोनों साथ मिलकर एक समय पर द बिग डॉग पर अटैक कर सकते हैं।This has gone downhill in a hurry for @WWERomanReigns...#RAW @DMcIntyreWWE @shanemcmahon pic.twitter.com/VzHa8CpRgH— WWE Universe (@WWEUniverse) June 25, 2019इस घोषणा के बाद मैच शुरू हुआ और रोमन रेंस ने शुरुआत से ही बिना समय गंंवाते हुए शेन-मैकइंटायर पर अटैक कर दिया लेकिन दोनों ही सुपरस्टार्स थोड़े समय मे रोमन रेंस पर भारी पड़ गए। इसके बाद दोनों ने रोमन की जमकर धुनाई की और मैकइंटायर ने अपना फिनिशर लगा दिया।ये भी पढ़ें:- कनाडा में रहने वाले भारतीय मूल के 5 महान रैसलर्सशेन भी अपनी मूव लगाने के लिए टॉप रोप पर चढ़े ही थे लेकिन इतनी देर में द डैडमैन अंडरटेकर का म्यूजिक बजा। सारे फैंस और वहां बैठा क्राउड चौंक गया। अंडरटेकर ने रिंग में एंट्री की और शेन मैकमैहन को चोकस्लैम मारा।THE PHENOM IS HERE.The #Undertaker delivers a CHOKESLAM to @shanemcmahon! #RAW pic.twitter.com/T2Q4n00I1t— WWE (@WWE) June 25, 2019इसके तुरंत बाद ड्रू मैकइंटायर ने रिंग में आकर टेकर पर अटैक करने की कोशिश की लेकिन अंडरटेकर ने बिग बूट मारकर उन्हें बाहर कर दिया। दोनों ही सुपरस्टार्स रिंग के बाहर चले गए और इस प्रकार से यह सैगमेंट खत्म हुआ। This is NOT how @shanemcmahon & @DMcIntyreWWE expected THIS to go! #RAW #Undertaker pic.twitter.com/YbYsiyxQ1a— WWE Universe (@WWEUniverse) June 25, 2019WWE ने शायद रोमन रेंस के पार्टनर के रूप में अंडरटेकर को चुना है। लम्बे समय से शेन-मैकइंटायर रोमन रेंस पर अटैक कर रहे थे, रेंस के अकेले होने की वजह से वह कुछ भी नहीं कर पा रहे थे।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं