WWE क्राउन ज्वैल (Crown Jewel) 2021 पीपीवी को अब ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है। एक बड़ी खबर फैंस के लिए सामने आ रही हैं। WWE दिग्गज अंडरटेकर (Undertaker) इस पीपीवी में नजर आ सकते हैं। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब में अंडरटेकर नजर आए हैं। ये खबर सुनकर फैंस जरूर खुश हो जाएंगे। الهيئة العامة للترفيه@GEA_SA📸 حفل الفنان العالمي @pitbull في افتتاح #موسم_الرياض بحضور أكثر من 250 ألف شخص 🇸🇦تخيل أكثر 😍1:14 AM · Oct 21, 2021348100📸 حفل الفنان العالمي @pitbull في افتتاح #موسم_الرياض بحضور أكثر من 250 ألف شخص 🇸🇦تخيل أكثر 😍 https://t.co/EvpyIrqTVdWWE Crown Jewel 2021 में होगी अंडरटेकर की एंट्री?दरअसल शो की शुरूआत के लिए रैपर पिटबुल का कॉन्सर्ट सऊदी अरब में रखा गया था। इस कॉन्सर्ट की शुरूआत दिग्गज अंडरटेकर ने की। अब यहां से ये उम्मीद जग रही है कि शो में अंडरटेकर नजर आएंगे। ये तो तय है कि वो किसी मैच का हिस्सा नहीं रहेंगे। इसके लिए अभी तक कोई बिल्डअप नहीं हुआ है। हो सकता है कि अंडरटेकर का एक छोटा सा शानदार सैगमेंट यहां पर हो। सऊदी अरब में होने वाले इस पीपीवी में हमेशा बड़े दिग्गज हिस्सा लेते हैं। इस बार भी गोल्डबर्ग और ब्रॉक लैसनर मैच का हिस्सा रहेंगे। अंडरटेकर के आने की उम्मीदें भी बढ़ गई है। WWE ने मैच कार्ड भी इस बार शानदार अंदाज में तैयार किया है। कई बड़े मैच इस पीपीवी में होंगे। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। इस मैच पर पूरे WWE यूनिवर्स की उम्मीदें टिकी हुई है। पॉल हेमन इस मैच में क्या करेंगे ये सबसे बड़ा सवाल होगा। गोल्डबर्ग और बॉबी लैश्ले के बीच भी खतरनाक मैच यहां देखने को मिलेगा। बिग ई और ड्रू मैकइंटायर के बीच भी WWE चैंपियनशिप मैच होगा। विमेंस डिवीजन के भी तगड़े मैच यहां पर होंगे। ऐज और सैथ रॉलिंस भी एक्शन में नजर आएंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो ये पीपीवी हिट होगा। अगर इस पीपीवी में अंडरटेकर नजर आएंगे तो फिर शो को चार चांद लग जाएंगे। फैंस जरूर चाहेंगे कि सऊदी अरब में अंडरटेकर की धमाकेदार एंट्री हो। WWE ने अभी तक अंडरटेकर को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। देखना होगा कि अंडरटेकर इस पीपीवी में एंट्री करेंगे या नहीं। वैसे विंस मैकमैहन के दिमाग में ये बात जरूर होगी की अंडरटेकर के आने से फैंस खुश हो जाएंगे।