WWE ने हैल इन ए सैल पीपीवी के लिए रोमन रेंस के मैच का ऐलान कर दिया है। Hell in a Cell पीपीवी में रोमन रेंस WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को अपने कजिन 'भाई' जे उसो के खिलाफ डिफेंड करेंगे। यह मैच हैल इन ए सैल के अंदर होगा। मैच का ऐलान हुआ ही है लेकिन द उसोज ने युद्ध छेड़ दिया है। ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन ने विलन नहीं बनने दिया, 1 जिसके लिए वो न चाहते हुए भी तैयार हो गएक्लैश ऑफ चैंपियंस में रोमन रेंस ने जे उसो को हराया था। जे उसो को एक और टाइटल शॉट मिल गया है। अब ये कहानी काफी शानदार हो गई है। द उसोज ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ये कह दिया है कि वो इस युद्ध के लिए तैयार हैं। Ready for war. https://t.co/x0XqOzCI0F— The Usos (@WWEUsos) October 3, 2020रोमन रेंस पर हमलारोमन रेंस और जे उसो की फाइट अब खानदानी हो गई है। क्योंकि रोमन रेंस ट्राइबल चीफ की उपाधि लेना चाहते हैं। जे उसो अभी भी इसके लिए तैयार नहीं है। क्लैश ऑफ चैंपियंस में जिमी उसो ने आकर टॉवल फेंका था। इस हफ्ते स्मैकडाउन में भी रोमन रेंस और जे उसो के बीच तकरार देखने को मिली। रोमन रेंस ने ये भी कह दिया है कि वो हैल इन ए सैल में होने वाले मैच में कुछ शर्त रखेंगे। द उसोज ने ट्वीट कर इस लड़ाई को और आगे पहुंचा दिया है। हैल इन ए सैल में कुछ ना कुछ नया इस बार देखने को मिलने वाला है। रोमन रेंस क्या शर्त जोड़ेंगे इसका खुलासा भी नहीं हुआ है। जे उसो पूरी तरह तैयार रोमन रेंस से लड़ने के लिए है। उनके साथ जिमी उसो भी होंगे क्योंकि द उसोज के ट्विटर हैंडल से ये बात कही गई है। रोमन रेंस भी आने वाले समय में इसका जवाब जरूर देंगे। अक्टूबर के अंत में हैल इन ए सैल का आयोजन होगा। ये पीपीवी बहुत ही खास होता है। केज के अंदर इसमें फाइट होती है। अब रोमन रेंस और जे उसो का मैच भी इसके अंदर होगा। फैंस इस फाइट के लिए तैयार हैं और इस बार ये फाइट खास होने वाली है। रोमन रेंस अब काफी गुस्से में आ गए है। जे उसो भी पूरी तरह तैयार हैं। जे उसो ने स्मैकडाउन में ये चीज बता दी है कि वो पीछे हटने वाले नहीं है। रोमन रेंस विलन के तौर पर काफी अच्छा काम कर रहे हैं। .@WWERomanReigns will defend his #UniversalTitle against Jey @WWEUsos at @WWE #HIAC, as confirmed on @WWENetwork's #TalkingSmack! @HeymanHustle https://t.co/1jdEB7T7q2— WWE (@WWE) October 3, 2020ये भी पढ़ें:- जॉन सीना के 5 बड़े और दिलचस्प आईडिया जिनका WWE ने प्रयोग किया