साल 2023 की शुरूआत में Roman Regins के भाई मचाएंगे गदर, WWE ने 2 पूर्व चैंपियंस के खिलाफ टाइटल मैच किया बुक

Pankaj
WWE SmackDown में अगले हफ्ते द उसोज़ अपना टाइटल डिफेंड करेंगे
WWE SmackDown में अगले हफ्ते द उसोज़ अपना टाइटल डिफेंड करेंगे

The Usos: WWE में साल 2022 द उसोज़ (The Usos) के लिए शानदार रहा। अब इस टीम की नजरें साल 2023 को अच्छा बनाने पर होंगी। उसोज़ का अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप रन जबरदस्त चल रहा हैं। इस साल लगातार उन्होंने चैंपियनशिप डिफेंड की। अब अगले साल भी ये सिलसिला जारी रहेगा। WWE ने उनके मैच का ऐलान भी कर दिया है।

जिमी और जे उसो को टैग टीम चैंपियंस के रूप में 500 दिन से ज्यादा हो गए। द ब्लडलाइन फैक्शन में इस समय दोनों जबरदस्त काम कर रहे हैं। इस फैक्शन को रोमन रेंस लीड कर रहे हैं। इनके अलावा इस ग्रुप में सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन भी शामिल हैं। रोमन की वजह से इन सभी सुपरस्टार्स को फायदा मिल रहा हैं।

WWE SmackDown में अगले हफ्ते होगा धमाकेदार मुकाबला

अगले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में द उसोज़ अपनी चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर और शेमस के खिलाफ डिफेंड करेंगे। जिमी और जे उसो ने Money in the Bank 2021 में मिस्टीरियो फैमिली को हराकर SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद रैंडी ऑर्टन और मैट रिडल को हराकर दोनों अनडिस्प्यूटेड टैग टीम चैंपियंस बन गए।

इसके बाद से उसोज़ ने द ब्रॉलिंग ब्रूटस, द न्यू डे, द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स, वाइकिंग रेडर्स और Hit Row के खिलाफ शानदार अंदाज में अपनी चैंपियनशिप रिटेन की। अब जिमी और जे उसी की असली परीक्षा अगले हफ्ते होगी। शेमस और मैकइंटायर से इन्हें तगड़ी चुनौती मिलेगी।

25 नवंबर को हुए SmackDown के एपिसोड में भी इस मैच को तय किया गया था। हालांकि मैकइंटायर ने इस मैच से अपना नाम वापस ले लिया था। साल 2023 में होने वाला ब्लू ब्रांड का पहला एपिसोड शानदार होगा। WWE ने पहले से कुछ मैचों का ऐलान कर दिया हैं। Royal Rumble का बिल्डअप भी अब देखने को मिला। मैकइंटायर और शेमस के लिए भी आने वाला मुकाबला बहुत अहम होगा। इन दोनों की केमिस्ट्री शानदार रहेगी। इन दोनों को सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन से सतर्क रहना पड़ेगा। दोनों इस मैच में दखलअंदाजी कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now