WWE SummerSlam में Roman Reigns vs Brock Lesnar मैच में फेमस Superstar ने सफलतापूर्वक MITB कॉन्ट्रैक्ट कैशइन नहीं करने का कारण बताया

..
WWE
WWE सुपरस्टार थ्योरी के पास इस समय Money in the Bank ब्रीफकेस है

Theory: WWE सुपरस्टार थ्योरी (Theory) के लिए यह साल अभी तक बहुत ही बढ़िया गया है। वो लगातार WWE के टॉप स्टार बने हुए हैं, साथ ही कंपनी की तरफ जबरदस्त पुश उन्हें मिलता आ रहा है। रेसलमेनिया 38 (WrestleMania) के बाद वो यूएस चैंपियन बने थे और वो मौजूदा मिस्टर Money in the Bank हैं।

25 वर्षीय WWE सुपरस्टार ने SummerSlam 2022 के मेन इवेंट में रोमन रेस vs ब्रॉक लैसनर के बीच हो रहे लास्ट मैन स्टैन्डिंग मैच में अपना MITB कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करने की कोशिश की थी। इस दौरान वो खुद द बीस्ट के हमले का शिकार बन गए थे।

मौजूदा मिस्टर Money in the Bank ने हाल ही में Steve Fall of NBC Sports Boston में शिरकत करते हुए कई विषयों पर बात की। शो के दौरान जब थ्योरी से गया कि उन्होंने SummerSlam 2022 में ब्रीफकेस को सफलतापूर्वक कैश-इन का वादा किया था, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। इसके जवाब में ए-टाउन स्टार ने कहा

"आप यह किसी को नहीं कह सकते कि इसे कब कैश-इन करना है। SummerSlam 2022 में सफलतापूर्वक कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन नहीं कर पाने का असील कारण यह है कि रैम्प बहुत ही ज्यादा लंबा था। मैंने ट्रैक्टर लाने का नहीं सोचा था, ना ही मैंने दो मील तक दौड़ने का सोचा था।"

क्या WWE में थ्योरी अपने कॉन्ट्रैक्ट को कैशइन करते हुए पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बन पाएंगे?

पूर्व चेयरमैन विंस मैकमैहन का साथ मिलने के बाद थ्योरी ने मेन रोस्टर में अपने छोटे से WWE करियर में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। कई रेसलिंग जानकारों का मानना है कि पूर्व यूएस चैंपियन कंपनी के अगले बड़े सुपरस्टार हैं। हालांकि, फिलहाल WWE मैनेजमेंट में काफी बदलाव हुए हैं।

यह जरूर है कि NXT में ट्रिपल एच ने थ्योरी को साइन किया था। विंस मैकमैहन जिस तरह ए-टाउन स्टार को पुश दे रहे थे, यह जरूरी नही है कि द गेम भी ऐसा ही करें। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या थ्योरी नए मैनेजमेंट के साथ WWE में अपनी पकड़ बनाए रख पाते हैं या नहीं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links