2010 से हुए WrestleMania में 3 शानदार पल जिन्हें बड़ा बनाया जाना चाहिए था

Enter caption

#2 स्टंट-डबल ने सुपरस्टार को चौंकाया

Enter caption

मिज़डो के नाम से मशहूर डेमियन शैंडो ने WWE में एक अनोखे रूप में डेब्यू किया था और आते ही धमाल मचाया था। लेकिन धीरे-धीरे चीजें खराब होने लगीं और वह द मिज़ के स्टंट-डबल बनकर रह गए। हालांकि, उन्होंने काफी कम समय में ही खुद को WWE का सबसे मशहूर सुपरस्टार बना लिया था। वह इतने मशहूर हो गए थे कि लोग उनका नाम पूरे रैसलिंग शो के दौरान चिल्लाते रहते थे।

रैसलमेनिया 31 पर हुए आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल में उन्होंने अपने मेंटर द मिज़ को एलिमिनेट किया और मिज़ के स्टंट डबल को लोगों ने काफी ज़्यादा चीयर किया। हालांकि, यह लम्हा काफी जल्दी खत्म हो गया क्योंकि WWE ने उन्हें अगले ही साल रिलीज कर दिया और यह कंपनी के इतिहास का सबसे ज़्यादा चौंकाने वाला रिलीज था। मिज़डो के उस शानदार लम्हे को उनके ब्रेक थ्रू मोमेंट के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिए था।