स्मैकडाउन इस हफ्ते भी काफी अलग था और अब रेसलमेनिया 36 नजदीक आ रहा है तो कहानियां और गहरी होती जा रही हैं। इस बीच कंपनी ने ये भी जानकारी दी थी कि रोमन रेंस और गोल्डबर्ग के बीच होने वाला मैच अब नहीं होगा। इसका सीधा अर्थ है कि कहानियों में बदलाव होगा और हमें कुछ अच्छा देखने को मिलेगा। अगर आप एक फैन हैं तो ये एक अच्छा मौका है क्योंकि रेसलिंग में इस समय ये सबसे अच्छा समय है। एक तरफ जहां सभी रेसलिंग इवेंट कैंसल हैं वहीं कंपनी अब भी अपने परफॉर्मेंस सेंटर से अच्छे शो कर रही है। इसमें ऑडिएंस नहीं है लेकिन फिर भी एंटरटेनमेंट वैल्यू में कोई कमी नहीं आई है।ये भी पढ़ें: WWE रेसलर्स के असली नाम जिनके बारे में फैंस को जानकारी होनी चाहिएकंपनी हर हफ्ते कुछ अलग कर रही है और इस हफ्ते भी उसने वही प्रयास किया। आइए इस आर्टिकल में आपको उसके बारे में बताने की कोशिश करते हैं।#8 क्या कोई मेजर ट्विस्ट आने वाला है?👀👀👀👀👀@HEELZiggler. @otiswwe. #WrestleMania?!?!?!#SmackDown pic.twitter.com/bIXaNJWY9b— WWE (@WWE) March 28, 2020इस हफ्ते के सैगमेंट में एक तरफ जहां डॉल्फ जिगलर और सोन्या डेविल आपस में बात करते नजर आए वहीं ऐसा भी लगा जैसे मैंडी इस सबसे खुश नहीं हैं। क्या हो अगर इस सबके बीच ये पता चले की अब मैंडी हैवी मशीनरी का हिस्सा बन गई हैं? ये चौंकाने वाला पल जरूर है लेकिन ऐसा हो सकता है।#7 मेन इवेंट को लेकर असमंजसअसमंजसडेव मेल्टजर ने हालिया रेसलिंग ऑब्जर्वर रेडियो में कहा था कि मिज़ की तबियत खराब है और वो शायद रेसलमेनिया का हिस्सा ना हों। इस मेन इवेंट को कराने से कंपनी ने ये साबित कर दिया कि हारने के लिए स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियंस का होना जरूरी नहीं है। मिज़ और मॉरिसन इन दोनों में से किसी से भी हारे उससे इनके करियर और किरदार को कोई नुकसान नहीं है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं