Betrayals Can Happen Before 2024 Ends: WWE के लिए साल 2024 काफी अच्छा रहा है और कई बड़े स्टार्स ने प्रभावित किया है। इस साल कुछ रेसलर्स ने एक-दूसरे के प्रति दोस्ती का हाथ बढ़ाया, तो कुछ स्टार्स अलग हो गए। कई बड़े धोखे 2024 में देखने को मिले हैं और अभी साल खत्म होने के थोड़ा समय बचा है। ऐसे में कुछ रेसलर्स हैं, जो अपने दोस्तों के खिलाफ जाते हुए नज़र आ सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 सबसे बड़े धोखे के बारे में बात करने वाले हैं, जो 2024 खत्म होने से पहले WWE में देखने को मिल सकते हैं।3- WWE स्टार ऑस्टिन थ्योरी को ग्रेसन वॉलर से मिल सकता है धोखा View this post on Instagram Instagram Postऑस्टिन थ्योरी और ग्रेसन वॉलर काफी समय से टैग टीम डिवीजन में साथ काम कर रहे हैं लेकिन अब उन्हें अलग करने का समय आ गया है। दोनों ही बेहतरीन स्टार हैं और वो सिंगल्स रेसलर के रूप में आगे आ सकते हैं। WWE ने भी उनके अलग होने के संकेत दिए हैं। यह चीज उनके टैग टीम चैंपियनशिप हारने के समय से नज़र आ रही है। ग्रेसन वॉलर लगातार हर चीज का श्रेय खुद लेते हैं।वो खुद को ऑस्टिन थ्योरी से बेहतर मानते हैं और यही चीज पूर्व Money in the Bank विजेता को पसंद नहीं आई है। उनके बीच यह दरार का सबसे बड़ा कारण है और आगे जाकर ग्रेसन, थ्योरी को धोखा दे सकते हैं। WWE ने इस एंगल को काफी लंबा खींचा है और इसी वजह से अब अगर वो इसे अगले साल तक लेकर जाते हैं, तो शायद फैंस का उत्साह खत्म हो सकता है। 2024 के अंत से पहले ग्रेसन को थ्योरी पर हमला करके उन्हें धोखा देना चाहिए और स्टोरी शुरू करनी चाहिए।2- ज़ेवियर वुड्स अपने दोस्त और पूर्व WWE चैंपियन कोफी किंग्सटन को दे सकते हैं धोखा View this post on Instagram Instagram Postज़ेवियर वुड्स और कोफी किंग्सटन काफी सालों से साथ हैं। उन्होंने इतने समय में ढेरों टाइटल जीते हैं और फैंस द्वारा उन्हें पसंद किया जाता है। इन सभी चीजों के बावजूद पिछले कुछ समय से ज़ेवियर के बर्ताव में थोड़ा बदलाव नज़र आ रहा है और वो कोफी से भी कई बार निराश नज़र आए हैं। ऐसे में दोनों के अलग होने के संकेत लगातार मिलते रहे हैं।कोफी किंग्सटन साफ तौर पर ज़ेवियर वुड्स के बर्ताव से खुश नहीं होंगे और इसी वजह से आगे जाकर वो उनपर सवाल खड़े कर सकते हैं। उनके बीच अगले कुछ हफ्तों में चीजें ज्यादा खराब हो सकती हैं और वो अलग हो सकते हैं। WWE काफी समय से इसके संकेत दे रहा है और ऐसे में अगर उन्हें 2024 के अंत से पहले अलग नहीं किया गया, तो उनके बीच स्टोरी की हाइप खत्म हो सकती है।1- WWE विमेंस चैंपियन नाया जैक्स को मिल सकता है टिफनी स्ट्रैटन से धोखा View this post on Instagram Instagram Postनाया जैक्स इस समय WWE विमेंस चैंपियन हैं और उनकी दोस्त टिफनी स्ट्रैटन के पास विमेंस Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट है। फैंस को उनकी जोड़ी काफी पसंद आ रही है क्योंकि टिफनी ही एक तरह से नाया के लिए खतरा हैं। स्ट्रैटन और जैक्स के रिश्ते में कई बार दरार आई है लेकिन अभी भी वो साथ काम करते हुए नज़र आ रही हैं। हालांकि, यह चीज़ आने वाले समय में खत्म सकती है।टिफनी स्ट्रैटन के पास Money in the Bank ब्रीफकेस है और वो इसे किसी तरह कैश-इन जरूर करना चाहेंगी। स्ट्रैटन ने अपने कैरेक्टर द्वारा यह चीज दिखाई है कि वो खुद की परवाह ज्यादा करती हैं और इसी वजह से उन्हें चैंपियन बनने के लिए अपनी दोस्त के खिलाफ जाना पड़े, तो शायद वो पीछे नहीं हटेंगी। काफी समय से उनके अलग होने के संकेत मिल रहे हैं और 2024 खत्म होने से पहले शायद टिफनी, नाया को धोखा देकर उनके खिलाफ हो सकती हैं।