3 बड़े कदम जो खूंखार रेसलर Jacob Fatu WWE में आगे जाकर उठा सकते हैं

WWE सुपरस्टार जेकब फाटू का अगला कदम खतरनाक हो सकता है (Photos: WWE.com)
WWE में जेकब फाटू पर सभी की नज़र है (Photos: WWE.com)

Steps Jacob Fatu Can Take Next: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के हालिया एपिसोड में जेकब फाटू (Jacob Fatu) ने एक प्रोमो कट किया था। इसके दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि फैंस किस तरह से रिएक्ट करते हैं। उन्होंने इसी के दौरान कहा कि वह तो अभी बस शुरूआत कर रहे हैं। इसको आधार मानते हुए आइए जानते हैं वह तीन बड़े कदम, जो WWE में खूंखार रेसलर जेकब फाटू आगे जाकर उठा सकते हैं।

Ad

#3 WWE SmackDown प्रोमो के बाद जेकब फाटू अपने हमलों को बढ़ा सकते हैं

Ad

जेकब फाटू के हमलों की शुरूआत WWE में 21 जून 2024 को हुए SmackDown एपिसोड के दौरान रैंडी ऑर्टन, केविन ओवेंस और कोडी रोड्स पर हमला करके हो गई थी। उन्होंने इसके बाद से हर उस रेसलर पर हमला किया है, जिसने भी उनके और द ब्लडलाइन ग्रुप से टकराने की कोशिश की है। इसमें रोमन रेंस भी शामिल हैं। यह स्थिति कुछ इस हद तक जा पहुंची है कि असली ट्राइबल चीफ तो द समोअन वेयरवुल्फ के सामने टिक भी नहीं पाए हैं। ऐसे में उनके हालिया प्रोमो के बाद यह माना जा सकता है कि वह साथी रेसलर्स पर अपने हमले बढ़ा सकते हैं। इसके जरिए वह खुद की ताकत और दहशत को बढ़ा चढ़ाकर दिखा सकेंगे।

#2 WWE सुपरस्टार जेकब फाटू जल्द ही रोमन रेंस को चैलेंज कर सकते हैं

Ad

रोमन रेंस ने Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में सोलो सिकोआ को ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हराया था। उसके बाद स्ट्रीट चैंपियन पहली बार टीवी पर SmackDown के हालिया एपिसोड में नजर आए थे। उन्हें फैंस ने बोलने नहीं दिया और यह बात जेकब फाटू को परेशान कर सकती है। वह इस हार का बदला लेने के लिए रोमन रेंस को आने वाले समय में एक सिंगल्स मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एक टैग टीम और मल्टी मैन मैच तो फैंस Crown Jewel 2024 और Survivor Series WarGames 2024 में देख चुके हैं। अब तक WWE फैंस ने रोमन और जेकब के बीच मैच नहीं देखा है, जो आने वाले समय में सच हो सकता है।

#1 WWE में सिंगल्स टाइटल के लिए प्रयास कर सकते हैं जेकब फाटू

जेकब फाटू WWE में जब से आए हैं, वह तब से ही द ब्लडलाइन ग्रुप का हिस्सा हैं। इसके दौरान वह WWE टैग टीम चैंपियन भी बन चुके हैं। ऐसा नहीं है कि द समोअन वेयरवुल्फ के पास सिंगल्स चैंपियनशिप जीतने का माद्दा नहीं है। वह पूर्व MLW हैवीवेट चैंपियन हैं और अपने काम से सबको हैरान कर चुके हैं। ऐसे में यह संभव है कि अब वह आने वाले समय में एक सिंगल्स चैंपियनशिप जीतने का प्रयास करें। यह एक बेहद अच्छा कदम होगा। जिसके चलते वह खुद के लिए अलग पहचान बना पाएंगे। यह टाइटल उनके ग्रुप से अलग होने का रास्ता भी बन सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications