3 बड़ी चीजें जो Jacob Fatu WWE SmackDown के अगले एपिसोड में कर सकते हैं

WWE SmackDown में जेकब फाटू का अगला कदम बेहद खास होगा (Photos:WWE.com)
WWE SmackDown में जेकब फाटू का अगला कदम बेहद खास होगा (Photos:WWE.com)

Things Jacob Fatu Can Do Next SmackDown: WWE रॉ (Raw) Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) अपना ट्राइबल कॉम्बैट मैच सोलो सिकोआ के खिलाफ जीत गए थे। स्ट्रीट चैंपियन ने इस मुकाबले से पहले अपनी जीत की हुंकार हर जगह भरी थी। अब चूंकि पूर्व NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियन जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ वाले द ब्लडलाइन ग्रुप के लीडर हैं, तो उनके मुकाबले के परिणाम का असर पूरे ग्रुप पर पड़ना लाज़मी है। इसमें से जेकब फाटू पर सबकी निगाहें होंगी। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन चीजें बताने वाले हैं जो WWE सुपरस्टार जेकब फाटू अगले SmackDown में कर सकते हैं।

Ad

#3 जेकब फाटू WWE SmackDown में सोलो सिकोआ को धोखा दे सकते हैं

Ad

जेकब फाटू ने 21 जून 2024 को हुए SmackDown में जब से WWE डेब्यू किया है, वह तब से ही सोलो सिकोआ के साथ हैं। फैंस ने कई बार यह कयास लगाए हैं कि वह स्ट्रीट चैंपियन को धोखा दे सकते हैं। ऐसा अब तक नहीं हुआ है लेकिन यह संभव है कि सोलो सिकोआ के बड़े मुकाबलों में खराब प्रदर्शन के चलते जेकब फाटू उन्हें धोखा दे दें। द समोअन वेयरवुल्फ की ताकत के सभी मुरीद हैं। ऐसे में अगर वह सोलो को धोखा देते हैं तो टामा टोंगा और टांगा लोआ भी उनके साथ आ सकते हैं। यह एक तरह से इतिहास दोहराने वाला पल हो सकता है।

#2 जेकब फाटू खुद को द ब्लडलाइन से WWE SmackDown के दौरान अलग कर सकते हैं

Ad

जेकब फाटू ने जब से डेब्यू किया है, तब से ही सभी उन्हें सिंगल्स रेसलर के तौर पर काम करते हुए देखना चाहते हैं। पूर्व MLW हैवीवेट चैंपियन ने भले ही द ब्लडलाइन मेंबर के रूप में WWE टैग टीम चैंपियनशिप जीती हुई है, लेकिन उनमें यह माद्दा है कि वह एक सिंगल्स रेसलर के रूप में काम कर सकें। कोडी रोड्स तो खुद उन्हें अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मौका देने को तैयार थे। ऐसे में यह संभव है कि अपने मौजूदा ग्रुप से तंग आकर समोअन वेयरवुल्फ खुद के लिए मौके बनाने के प्रयास में ग्रुप छोड़ दें। यह WWE के साथ साइन कर चुके हिकुलियो के लिए डेब्यू का मौका बन सकता है।

#1 WWE Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में सोलो सिकोआ की हार का बदला लेने के लिए रोमन रेंस को चैलेंज कर सकते हैं जेकब फाटू

जेकब फाटू हमेशा ही सोलो सिकोआ के प्रति प्यार दिखाने वाले शब्दों का प्रयोग करते हैं। ऐसे में अपने लीडर को Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में हारा हुआ देखने के बाद यह संभव है कि पूर्व WWE टैग टीम चैंपियन रोमन रेंस को मुकाबले के लिए चैलेंज कर दें। रोमन रेंस जब भी सोलो सिकोआ की द ब्लडलाइन के मेंबर जेकब फाटू से टकराए हैं, तो उनके लिए अक्सर मुश्किल बढ़ी है। यह 16 अगस्त 2024 को हुए SmackDown में भी सच हुआ था। ऐसे में अगर जेकब असली ट्राइबल चीफ को मैच का चैलेंज देते हैं, तो उससे द ब्लडलाइन की स्टोरी शानदार हो जाएगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications