3 ब्लडलाइन मेंबर्स जिनके साथ WWE दिग्गज Roman Reigns ने टैग टीम मैच में काम किया है

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस कुछ स्टार्स के साथ टीम बना चुके हैं (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस कुछ स्टार्स के साथ टीम बना चुके हैं (Photo: WWE.com)

Bloodline Members Roman Reigns Teamed-Up: WWE में इस समय ब्लडलाइन (Bloodline) के दो वर्जन देखने को मिल रहे हैं। सोलो सिकोआ के ब्लडलाइन में उनके अलावा जेकब फाटू, टांगा लोआ और टामा टोंगा मौजूद हैं। रोमन रेंस (Roman Reigns) के ओरिजिनल ब्लडलाइन में अभी उनके साथ सिर्फ जिमी उसो हैं। इस ग्रुप के पूर्व मेंबर जे उसो और सैमी ज़ेन हैं, जो काफी पहले अलग हो चुके हैं। रोमन ने इन दोनों ब्लडलाइन के सदस्य के साथ मिलकर काम किया है। इस आर्टिकल में हम 3 ब्लडलाइन मेंबर्स के बारे में बात करेंगे, जिनके साथ मिलकर रोमन रेंस ने टैग टीम मैच में काम किया है।

Ad

3- WWE में नए ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ और असली ट्राइबल चीफ रोमन रेंस साथ काम कर चुके हैं

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन की कमान संभाल ली और नए सदस्यों को साथ जोड़ लिया। वो खुद ट्राइबल चीफ बन गए। इसके पहले वो रोमन रेंस के इन्फोर्सर हुआ करते थे। रोमन और सोलो ने इसी बीच तीन बार साथ मिलकर काम किया है। Survivor Series WarGames के अलावा रेंस और सिकोआ दो अहम मैचों का हिस्सा रह चुके हैं।

Night of Champions में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ ने टीम बनाकर अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन को चैलेंज किया था। इस मैच में जिमी उसो के कारण रोमन और सोलो को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। अगले ही शो Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ के साथ टीम बनाकर उसोज़ का सामना किया। इस मैच में भी सोलो और रोमन को हार मिली। मौजूदा समय में रोमन और सोलो कट्टर दुश्मन बन चुके हैं।

2- WWE के डेवलपमेंटल ब्रांड में साथ काम कर चुके हैं टांगा लोआ और रोमन रेंस

Ad

टांगा लोआ ने Backlash France द्वारा WWE में कदम रखा था और इसके बाद से वो ब्लडलाइन का हिस्सा हैं। सोलो सिकोआ के नए ब्लडलाइन में वो काफी अच्छा कर रहे हैं और उनके पास अभी टैग टीम चैंपियनशिप है। इसके पहले भी टांगा ने WWE में 5 साल तक काम किया है। वो 2009 से लेकर 2011 तक कंपनी के डेवलपमेंटल ब्रांड FCW का हिस्सा बने हुए थे। इसके बाद उन्होंने 2 साल मेन रोस्टर पर भी कमाचो नाम से काम किया था।

FCW में रोमन रेंस और टांगा लोआ ने साथ मिलकर बतौर टैग टीम काफी मैच लड़े हैं। आपको बता दें कि उस समय रेंस, Leakee नाम से काम करते थे, वहीं टांगा को डॉनी मार्लो नाम से जाना जाता था। FCW के कई शोज़ में दोनों ने साथ बवाल मचाया और टैग टीम टाइटल के लिए चैलेंज भी किया। हालांकि, वो जीतने में असफल रहे। बाद में दोनों को अलग कर दिया गया और अब दोनों एक-दूसरे के खिलाफ हैं।

1- WWE में रोमन रेंस और जिमी उसो कई बार आ चुके हैं साथ

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और जिमी उसो दोनों बचपन से काफी करीब रहे हैं। इसी बीच उसोज़ टीम के साथ रोमन रेंस ने कई अलग-अलग मौकों पर काम किया है। हील और बेबीफेस दोनों कैरेक्टर में रोमन रेंस और उसोज़ ने साथ मिलकर बवाल मचाया है। रोमन रेंस और जिमी उसो अब तक सिक्स मैन टैग टीम मैच में कई बार साथ आ चुके हैं और उन्होंने बड़ी जीत दर्ज भी की हुई है।

रोचक बात यह है कि रोमन और जिमी कुछ मौकों पर आमने-सामने भी दिख चुके हैं। खैर, रोमन और जिमी का साथ मिलकर काम करते हुए आखिरी मैच Survivor Series WarGames 2022 में आया था। इसमें रोमन और उनके साथियों ने बड़ी जीत अपने नाम की थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के खिलाफ नज़र आए। हालांकि, अभी रोमन और जिमी साथ हैं और वो ओरिजिनल ब्लडलाइन के रीयूनियन में लगे हुए हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications