3 बड़ी शर्तें जो Jey Uso WWE में Roman Reigns के सामने Bloodline जॉइन करने को लेकर रख सकते हैं 

WWE, Roman Reigns, Jey Uso, Jimmy Uso, Sami Zayn,
रोमन रेंस किस तरह WWE में जे उसो को अपने फैक्शन का हिस्सा बनाएंगे? (Photo: WWE.com)

Conditions Jey Uso Can Set For Roman Reigns: जे उसो (Jey Uso) ने WWE Raw के आखिरी एपिसोड में जिमी उसो से बात करने से मना कर दिया था। संभव है कि जिमी उसो अपने भाई को मनाने की कोशिश जारी रख सकते हैं। इसके बाद मेन इवेंट जे आखिरकार ब्लडलाइन में लौटने का फैसला ले सकते हैं। हालांकि, आईसी चैंपियन इस फैक्शन को जॉइन करने से पहले रोमन रेंस के सामने कुछ शर्त रख सकते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी शर्तों का जिक्र करने वाले हैं जो जे उसो WWE में रोमन रेंस के सामने ब्लडलाइन जॉइन करने को लेकर रख सकते हैं।

3- जे उसो WWE में रोमन रेंस को सैमी ज़ेन को भी ब्लडलाइन का हिस्सा बनाने को कह सकते हैं

जे उसो WWE में ब्लडलाइन से अलग होने के बाद भी सैमी ज़ेन के अच्छे दोस्त बने हुए हैं। मेन इवेंट जे की तरह ही सैमी भी मौजूदा समय में Raw का हिस्सा बने हुए हैं। देखा जाए तो ज़ेन भी काफी लंबे समय तक ब्लडलाइन का हिस्सा हुआ करते थे और उन्होंने इस फैक्शन के लिए काफी कुछ किया था।

अगर जे उसो SmackDown में ब्लडलाइन जॉइन करने के लिए जाते हैं तो वो सैमी ज़ेन को Raw में शायद ही अकेले छोड़ेंगे। यही कारण है कि मेन इवेंट जे ब्लडलाइन में उनके साथ-साथ सैमी को शामिल करने की भी रोमन रेंस से मांग कर सकते हैं। इस स्थिति में यह देखना रोचक होगा कि रोमन इस चीज़ के लिए तैयार होते हैं या नहीं।

2- जे उसो WWE में रोमन रेंस को सबके सामने अपनी गलती स्वीकार करने के लिए कह सकते हैं

जब रोमन रेंस WWE में हील थे तो वो कई मौकों पर ब्लडलाइन मेंबर्स के साथ बुरा व्यवहार करते हुए दिखाई दिए थे। रोमन ने SmackDown में जे उसो के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर दी थीं। यही नहीं, रेंस ने मेन इवेंट जे को उनकी मर्जी के बिना ब्लडलाइन का हिस्सा बनाया था।

इन सब चीज़ों से तंग आकर ही आईसी चैंपियन ने WWE छोड़ दी थी और इसके बाद वो Raw का हिस्सा बने थे। यही कारण है कि जे उसो SmackDown में ब्लडलाइन जॉइन को लेकर रोमन रेंस के सामने अपनी गलती मानने की शर्त रख सकते हैं। देखा जाए तो रोमन मौजूदा समय में बेबीफेस बन चुके हैं इसलिए वो शायद ब्लडलाइन लीडर के रूप में अपने द्वारा की गई गलती को मान सकते हैं।

1- WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को ब्लडलाइन में सभी को समान दर्जा देने के लिए कह सकते हैं

रोमन रेंस हील के रूप में ना केवल ब्लडलाइन मेंबर्स से बुरा व्यवहार करते थे बल्कि उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए भी कहते थे। अगर पुरानी ब्लडलाइन का रीयूनियन हो जाता है तो रोमन का पुराने दिनों की तरह SmackDown पर पूरी तरह दबदबा हो जाएगा। संभव है कि रेंस एक बार फिर अपने ट्राइबल चीफ पद का दुरूपयोग शुरू कर सकते हैं।

जे उसो को भी इस चीज़ का आभास जरूर होगा। यही कारण है कि जे, रोमन रेंस को ब्लडलाइन में मौजूद सभी लोगों को समान दर्जा देने के लिए कह सकते हैं। अगर रोमन इस चीज़ को स्वीकार करते हैं तो वो अपने ट्राइबल चीफ पावर का ब्लडलाइन मेंबर्स के खिलाफ इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications