3 मौजूदा विमेंस चैंपियन जिनके पति भी WWE का हिस्सा हैं और अपने काम से धमाल मचा रहे हैं

Ujjaval
कुछ विमेंस स्टार्स के जीवन साथी WWE में हैं (Photo: WWE.com)
कुछ विमेंस स्टार्स के जीवन साथी WWE में हैं (Photo: WWE.com)

Current Women's Champion Husband Part WWE: WWE सुपरस्टार्स का शेड्यूल काफी व्यस्त रहता है। इसी वजह से वो अपने निजी जीवन को उतना समय नहीं दे पाते हैं। हालांकि, अगर उनके जीवन साथी भी रेसलर हो और WWE में काम करते हो, तो उनकी लाइफ जरूर थोड़ी आसान हो जाती है। इस समय WWE में कई लोकप्रिय कपल हैं। WWE में इस समय कई अलग-अलग विमेंस चैंपियन हैं, जिनमें से कुछ के पति कंपनी में ही काम कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसी ही तीन मौजूदा विमेंस चैंपियन के बारे में बात करेंगे, जिनके पति भी WWE का हिस्सा हैं और अपने काम से धमाल मचा रहे हैं।

Ad

3- Speed विमेंस चैंपियन कैंडिस लेरे के पति भी WWE में चैंपियन के तौर पर काम कर रहे हैं

Ad

कैंडिस लेरे के पास इस समय विमेंस Speed चैंपियनशिप है। वो WWE इतिहास की पहली विमेंस Speed चैंपियन हैं और उनका रन काफी अच्छा चल रहा है। वो SmackDown ब्रांड का हिस्सा हैं और अभी नाया जैक्स के साथ नज़र आ रही हैं। बता दें कि कैंडिस लेरे के पति भी WWE का हिस्सा हैं और अभी वो भी चैंपियन हैं। कैंडिस के पति असल में WWE टैग टीम चैंपियन जॉनी गार्गानो हैं। जॉनी गार्गानो और कैंडिस लेरे ने 2016 में शादी की थी और इसके बाद वो WWE का हिस्सा बने थे।

WWE में दोनों ने सफलता हासिल की हुई है। जॉनी और कैंडिस SmackDown में हैं और कई बार बैकस्टेज साथ नज़र आ चुके हैं। पहले वो दोनों The Way फैक्शन का हिस्सा थे। इस ग्रुप ने NXT में तगड़ा काम किया था। बता दें कि जॉनी ने कुछ समय पहले ही टॉमैसो चैम्पा के साथ हील टर्न करते मोटर सिटी मशीन गन्स को हराया और चैंपियन बन गए थे। देखना होगा कि उनका रन कैसा रहता है।

2- विमेंस टैग टीम चैंपियन बियांका ब्लेयर के पति WWE का हिस्सा हैं

Ad

बियांका ब्लेयर के पास विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप है। पहले उनके साथ जेड कार्गिल थीं लेकिन अभी नेओमी उनकी पार्टनर हैं। बियांका ब्लेयर WWE की सबसे डॉमिनेंट स्टार हैं और पिछले काफी महीनों से वो विमेंस टैग टीम दीवजन डिवीजन में ही काम करते हुए अपने लिए नाम कमा रही हैं। बियांका के पति भी WWE का हिस्सा हैं और वो भी टैग टीम डिवीजन में काम करते हैं।

यह सुपरस्टार और कोई नहीं, बल्कि मोंटेज़ फोर्ड हैं। बियांका और फोर्ड ने 2018 में शादी की थी और वो छह साल से ज्यादा समय से साथ हैं। मोंटेज़ WWE में आने के बाद से एंजेलो डॉकिंस के साथ टैग टीम डिवीजन में काम कर रहे हैं। पिछले कई सालों से वो मेन रोस्टर का हिस्सा हैं और फिर से टैग टीम चैंपियनशिप जीतने की कोशिश में लगे हुए हैं। जब भी फोर्ड रिंग में आते हैं, तो धमाल मचाते हैं। मोंटेज़ और बियांका ने WWE टीवी पर साथ काम किया है लेकिन अमूमन वो अपनी-अपनी चीजों पर ही ध्यान देने की कोशिश करते हैं।

1- WWE विमेंस टैग टीम चैंपियन नेओमी के पति जिमी उसो हैं

youtube-cover
Ad

बियांका और जेड कार्गिल के पास विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप थी। जेड कार्गिल चोटिल हो गईं और इसी वजह से बियांका ब्लेयर ने उन्हें रिप्लेस करते हुए नेओमी को अपने साथ जोड़ दिया। SmackDown के आखिरी एपिसोड में बियांका और नेओमी ने टैग टीम चैंपियनशिप को नाया जैक्स और कैंडिस लेरे सफलतापूर्वक रिटेन भी किया था।

नेओमी के पति असल में जिमी उसो हैं। दोनों ने 2014 में शादी की थी और इसके बाद से वो साथ हैं। उनकी शादी को 10 साल से ज्यादा हो चुके हैं और उन्होंने इसी बीच WWE में भी साथ काम करते हुए फैंस का दिल जीता है। हालांकि, ब्लडलाइन की स्टोरी की शुरुआत होने के बाद से दोनों एकदम अलग हैं। जिमी उसो इस समय चोटिल हैं लेकिन उनकी जल्द ही रिंग में वापसी हो सकती है। देखना होगा कि जिमी और नेओमी आगे जाकर दोबारा कभी साथ काम करते हैं, या नहीं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications