'मुझे कोई...'- फेमस स्टार ने रचा इतिहास, WWE में 7 साल का सूखा किया खत्म

Ujjaval
WWE स्टार ने चैंपियनशिप जीती (Photo: WWE.com)
WWE स्टार ने चैंपियनशिप जीती (Photo: WWE.com)

Candice Lerae Wins Speed Womens Title: WWE Speed की शुरुआत ट्रिपल एच (Triple H) ने कुछ महीनों पहले की थी। इसके बाद Speed चैंपियनशिप टूर्नामेंट का आयोजन हुआ, जहां रिकोशे इतिहास के पहले चैंपियन बने। अभी एंड्राडे के पास यह टाइटल है। द गेम ने इसके बाद Speed विमेंस चैंपियनशिप का भी ऐलान किया। कई हफ्तों से इसके लिए टूर्नामेंट हो रहे थे और अब आखिर विजेता मिल गया है।

Ad

इयो स्काई और कैंडिस लेरे के बीच हाल ही में Speed विमेंस चैंपियनशिप के लिए फाइनल हुआ। WWE ने X (पहले ट्विटर) पर टूर्नामेंट के समापक मैच की वीडियो पोस्ट की। यहां कैंडिस और इयो ने धमाल मचाया। अंत में कैंडिस ने इयो स्काई ने ओवर द मूनसॉल्ट को घुटने ऊपर करके काउंटर किया। उन्होंने इसके बाद स्प्रिंगबोर्ड लायनसॉल्ट स्काई पर लगाया और पिन करके जीत दर्ज की। इस के साथ वो WWE इतिहास की पहली Speed विमेंस चैंपियन बन गईं

कैंडिस लेरे ने इसी के साथ 1192 दिनों का सूखा खत्म किया। उन्होंने अपनी आखिरी चैंपियनशिप 4 मई 2021 को जीती थी, जिसे वो 63 दिनों में हार गई थीं। उनका विमेंस टैग टीम चैंपियन के रूप में यह रन 6 जुलाई 2021 को खत्म हो गया था। इसके बाद से वो लगातार संघर्ष कर रही थीं और अब जाकर उन्हें चैंपियन बनने का मौका मिला। बता दें कि कैंडिस को WWE डेब्यू किए हुए 7 साल हो गए हैं और अब जाकर वो पहली बार सिंगल्स टाइटल जीत पाई हैं। यह उनके लिए काफी जबरदस्त चीज़ है। कैंडिस ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी और इसकी वीडियो WWE ने X पर पोस्ट की। उन्होंने कहा,

"मैं सबसे पहली Speed विमेंस चैंपियन हूं। शायद इतिहास की एकमात्र। यह मेरा पहला सिंगल्स टाइटल है और पहली बार मैंने इयो स्काई को हराया। कोई भी मुझे नहीं हरा पाएगा। वो इस टाइटल को मेरे साथ रिटायर कर देंगे क्योंकि कोई मुझे पराजित ही नहीं कर सकेगा।"

आप नीचे उनकी प्रतिक्रिया देख सकते हैं:

Ad

WWE फैंस ने कैंडिस लेरे के Speed विमेंस चैंपियन बनने पर जताई खुशी

फैंस को कैंडिस लेरे की जीत पसंद आई और सभी ने उन्हें बधाई दी। आप नीचे फैंस की प्रतिक्रियाएं देख सकते हैं:

Ad

(कैंडिस लेरे के लिए यह क्या शानदार उपलब्धि है। वो सबसे पहली Speed विमेंस चैंपियन के रूप में इतिहास रचने में सफल हुईं, जिससे उनकी रिंग में स्किल्स दिखती है। वो यहां भविष्य में कई बड़ी जीत और टाइटल जीतने आई हैं। उन्हें इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई।)

Ad

(कैंडिस लेरे के लिए क्या शानदार उपलब्धि रही। उनकी कठोर मेहनत और काम साफ तौर पर चमकने लगा है।)

Ad

(उन्हें बधाई हो। अब आपको उन्हें टीवी पर उसी तरह से लाना चाहिए, जैसे आप मेंस Speed चैंपियन को ला रहे हैं।)

Ad

(बधाई हो। आप यह डिजर्व करती हैं।)

(कैंडिस लेरे ने साबित कर दिया कि उन्हें रोक पाना मुश्किल है। सबसे पहली Speed विमेंस चैंपियन बनकर इतिहास रचने पर उन्हें बधाई। वो डिजर्व करती हैं।)

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications