3 पिता और पुत्र जिन्होंने WWE में एक ही चैंपियनशिप हासिल कर बड़ा कारनामा किया है

WWE
हाल ही में WWE सुपरस्टार जे उसो ने किया कमाल (Photo: WWE.com)

Fathers And Sons Who Won Same Title: WWE द्वारा फैंस को एंटरटेन करने के लिए कई चीजें की जाती हैं। मनमोहक कहानियों द्वारा सुपरस्टार्स के परिवारों को भी जोड़ा जाता है। स्टार्स दुनिया भर के फैंस को प्रोफेशनल रेसलिंग में करियर बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। WWE में कई रेसलर्स अपने माता-पिता के नक्शेकदम पर चलकर इस बिजनेस में आए हैं। उन्हें इसका फायदा भी मिला और खूब सफलता अर्जित की। इस आर्टिकल में हम उन तीन पिता-पुत्र की जोड़ी पर नज़र डालेंगे जिन्होंने WWE में सेम टाइटल जीता।

Ad

#3 रे मिस्टीरियो-डॉमिनिक मिस्टीरियो: WWE SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप

Ad

रे मिस्टीरियो का प्रो रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। WWE ने उन्हें हॉल ऑफ फेम में भी शामिल कर दिया है। 49 साल की उम्र में भी वो एक्टिव रेसलर के रूप में काम कर रहे हैं। पूरी दुनिया में उनके फैंस हैं। मिस्टीरियो ने अपने WWE करियर में कई चैंपियनशिप हासिल की है।

रे मिस्टीरियो की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक अपने बेटे डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप जीतना था। WrestleMania Backlash 2021 में रे और डॉमनिक ने टैग टीम चैंपियंस बनकर इतिहास रच दिया था। डॉमिनिक इस समय जजमेंट डे में रहकर जबरदस्त काम कर रहे हैं। उनका हील रन सभी को पसंद आ रहा है।

#2 रॉकी जॉनसन-द रॉक: WWE वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप

Ad

द रॉक ने अपने पिता और हॉल ऑफ फेमर रॉकी जॉनसन की तुलना में अधिक बार वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप जीती है। हालांकि, रॉकी जॉनसन का टाइटल जीतना ऐतिहासिक था। साल 1983 में रॉकी और उनके पार्टनर टोनी एटलस ने द वाइल्ड समोअन्स को हराकर टाइटल अपने नाम किया था। ये उनके करियर की बहुत बड़ी उपलब्धि थी।

द रॉक ने भी इतिहास रचा क्योंकि उन्हें कंपनी में पहले अफ्रीकी-अमेरिकी WWE वर्ल्ड चैंपियन के रूप में मान्यता मिली। द ग्रेट वन का भी रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। साल 2024 तो उनके लिए बहुत शानदार रहा है। WrestleMania XL के दोनों दिन उन्होंने काम कर खूब वाहवाही लूटी।

#1 जे उसो-रिकिशी: WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप

Ad

23 सितंबर, 2024 को हुए Raw के एपिसोड में जे उसो ने इतिहास रचा। उन्होंने WWE में 14 साल बाद सिंगल्स टाइटल हासिल किया। जे ने शानदार मुकाबले में ब्रॉन ब्रेकर को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की।

रिकिशी ने भी जून, 2000 में SmackDown के एपिसोड में क्रिस बेनोइट को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटलल चैंपियनशिप अपने नाम की थी। हालांकि, उनका ये टाइटल रन सिर्फ 14 दिन तक ही चला था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications