3 जबरदस्त चीजें जो WWE Raw Netflix डेब्यू पर Solo Sikoa की हार के बाद Jacob Fatu कर सकते हैं

WWE में अक्सर रेसलर किसी बड़े मुकाबले के बाद कुछ अलग करते हैं (Photo: WWE.com)
WWE में अक्सर रेसलर किसी बड़े मुकाबले के बाद कुछ अलग करते हैं (Photo: WWE.com)

Things Jacob Fatu Can Do Solo Sikoa Loss: WWE रॉ (Raw) Netflix डेब्यू एपिसोड में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और रोमन रेंस का ट्राइबल कॉम्बैट मैच का हिस्सा हैं। इस मुकाबले में ना सिर्फ ट्राइबल चीफ का पद दांव पर है, बल्कि उला फाला भी उसके ही हिस्से आएगी, जो इस बाउट को जीत जाएगा। ऐसे में अगर सोलो सिकोआ अपना मुकाबला हार जाते हैं तो जेकब फाटू के काम पर असर पड़ सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन चीजें बताने वाले हैं जो WWE Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में सोलो सिकोआ की हार के बाद जेकब फाटू कर सकते हैं।

#3 जेकब फाटू WWE Royal Rumble 2025 तक टीवी से गायब हो सकते हैं

रोमन रेंस अगर अपना फ्यूड जीतने में सफल रहते हैं, तो उसके बाद सोलो सिकोआ की द ब्लडलाइन बिखर जाएगी। एक इतनी बड़ी जीत के बाद असली ट्राइबल चीफ का छुट्टी पर जाना सही नहीं होगा। वह शायद Royal Rumble 2025 का हिस्सा होंगे तो ऐसे में उन्हें टीवी पर नजर आना चाहिए। इससे उलट सोलो सिकोआ और उनकी द ब्लडलाइन टीवी से दूरी बना सकती है। जेकब फाटू इसके चलते Royal Rumble 2025 में जब वापसी करेंगे, तो उसको फैंस का जबरदस्त रिएक्शन मिलेगा। यह उनके लिए बहुत अच्छा होगा।

#2 जेकब फाटू WWE में सिंगल्स रेसलर के तौर पर काम कर सकते हैं

21 जून 2024 को WWE SmackDown के जरिए कंपनी में डेब्यू करने वाले जेकब फाटू ने अपने काम से सबको प्रभावित किया है। उन्हें खुद अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स सिंगल्स टाइटल मैच तक देने को तैयार थे लेकिन सोलो सिकोआ के चलते उन्होंने इसे ठुकरा दिया था। अब अगर सोलो सिकोआ अपना मैच हार जाते हैं तो जेकब फाटू एक सिंगल्स रेसलर के तौर पर खुद के लिए प्रयास कर सकते हैं। उन्हें फैंस का समर्थन है और उनके जाने से हिकुलियो या लांस अनोआ'ई को द ब्लडलाइन ग्रुप का मेंबर बनने का मौका मिलेगा। अगर इस प्रयास में बात किसी हाथापाई तक आ जाती है, तो और रोमांच बढ़ेगा।

#1 WWE में द ब्लडलाइन की स्टोरी के दौरान इतिहास खुद को दोहरा सकता है

रोमन रेंस WrestleMania XL में अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप कोडी रोड्स के हाथों हार गए थे। वह इसके बाद कुछ समय के लिए टीवी से दूर हो गए थे। उनके ब्रेक के दौरान सोलो सिकोआ ने पहले जिमी उसो और फिर पॉल हेमन पर हमला करके उन्हें रिंग और टीवी से दूर कर दिया था। इस सफर में उन्होंने अपना खुद का ग्रुप तैयार कर लिया था, जिसका हिस्सा अब जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ हैं। अगर सोलो सिकोआ अपना ट्राइबल कॉम्बैट मैच हार जाते हैं तो उसके बाद द समोअन वेयरवुल्फ भी वैसा कर सकते हैं, जो स्ट्रीट चैंपियन ने असली ट्राइबल चीफ के साथ किया था। वो सोलो को धोखा दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications