3 जबरदस्त चीजें जिनके कारण WWE Raw Netflix शो फैंस के लिए यादगार साबित हुआ

WWE
WWE Raw Netflix शो रहा मजेदार (Photo: WWE.com & X/@SKWrestling_)

Things Made Raw Netflix Memorable: WWE Raw Netflix शो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। एपिसोड बहुत ही जबरदस्त रहा और चार तगड़े मुकाबले फैंस को देखने को मिले। शुरूआत में द रॉक (The Rock) ने वापसी की। वहीं जॉन सीना ने भी आकर WWE यूनिवर्स को सरप्राइज दिया। रोमन रेंस ने ट्राइबल कॉम्बैट मैच में सोलो सिकोआ के ऊपर शानदार जीत हासिल की। खैर इस ऐतिहासिक शो में कुछ ऐसी चीजें भी रहीं जिन्हें लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस आर्टिकल में हम उन 3 चीजों के बारे में बात करेंगे जिनके कारण ये एपिसोड फैंस के लिए यादगार साबित हुआ।

Ad

#3 WWE Raw Netflix शो में रोमन रेंस ने ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला फिर हासिल कर ली

Ad

पिछले साल WWE WrestleMania XL के बाद सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने अपना नया ग्रुप तैयार किया। सोलो ने खुद को ट्राइबल चीफ नियुक्त कर उला फाला पहनी। SummerSlam 2024 में रोमन ने वापसी कर सिकोआ के ऊपर हमला किया था। तब से ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला वापस लेने की कोशिश लगातार उन्होंने की।

ट्राइबल कॉम्बैट मैच में रोमन ने जीत हासिल कर अपनी खोई हुई चीजों को वापस पा लिया है। द रॉक ने खुद रिंग में आकर उन्हें उला फाला पहनाई। इस पल को फैंस द्वारा हमेशा याद रखा जाएगा। रोमन ने मुकाबले में भी दमदार एक्शन दिखाया। ये भी बड़ी बात है कि उन्होंने 9 महीने बाद लड़े गए पहले सिंगल्स मैच में जीत हासिल की।

#2 WWE Raw Netflix शो में जॉन सीना और द रॉक ने की वापसी

Ad

अब ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है कि एक ही शो में जॉन सीना और द रॉक वापसी कर लें। सीना ने आकर 2025 के Royal Rumble मैच में अपनी एंट्री का ऐलान किया। वहीं द रॉक ने भी एपिसोड में आकर खुशी जताई। साथ ही साथ रोमन रेंस और कोडी रोड्स की तारीफ की।

दोनों की वापसी जरूर सभी के लिए एक यादगार पल है। सीना और द ग्रेट वन को देखते हुए WWE यूनिवर्स द्वारा Raw Netflix शो को हमेशा याद रखा जाएगा। आप सभी जानते हैं कि विश्वभर में इनकी फैन फॉलोइंग बहुत ही जबरदस्त है।

#1 WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली ने जीती विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप

Ad

पिछले साल अप्रैल में इंजरी के बाद रिया रिप्ली को विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मजबूरन छोड़नी पड़ी थी। वापसी के बाद उन्होंने लगातार लिव मॉर्गन से अपना टाइटल लेने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

Raw Netflix शो को रिया की वजह से भी हमेशा याद रखा जाएगा। लंबी कोशिश के बाद रिप्ली ने टाइटल अपने नाम कर लिया है। सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने मुकाबले में अपना दबदबा बनाते हुए लिव को बिल्कुल भी वापसी का मौका नहीं दिया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications