पिछले हफ्ते के मंडे नाइट रॉ को दर्शकों ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी थीं। भले ही शो पर अच्छी-बुरी दोनों बातें हुई थीं और काफी चीजें लोगों को पहले से ही पता थीं, लेकिन फिर भी शो संतोषजनक रहा था। मेन रोस्टर के दो काफी बड़े रैसलर्स रोमन रेंस और डीन एम्ब्रोज़ शो में दिखाई नहीं दिए थे और द मैन बैकी लिंच भी पिछले हफ्ते गायब रही थी।
हालांकि मेन इवेंट पर ड्रू मैकइंटायर और सैथ रॉलिंस का मौजूद रहना शो की सबसे शानदार चीज रही थी। रैसलमेनिया सीजन अपने उफान पर हैं तो ऐसे में इस हफ्ते रॉ के लिए WWE क्रिएटिव टीम काफी दिक्कत में होगी। WWE का सबसे बड़ा पे-पर-व्यू मात्र दो हफ्ते की दूरी पर है।
भले ही WWE ने रैसलमेनिया के लिए लगभग आधे मैच कार्ड घोषित कर दिए हैं, लेकिन कुछ अफवाहों वाले मैचों की घोषणा भी आने वाले हफ्तों में हो सकती है। रॉ के आने वाले एपिसोड में कुछ और बड़े मैचों की घोषणा के अलावा रैसलमेनिया के लिए माहौल बनाने का काम जारी रखा जा सकता है। एक नजर उन तीन चीजों पर जो इस हफ्ते के रॉ एपिसोड में हो सकती हैं।
#3 बतिस्ता और ट्रिपल एच के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग में हो सकती हैं फाइट
![Enter captio](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6194a-15534119908121-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6194a-15534119908121-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6194a-15534119908121-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6194a-15534119908121-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6194a-15534119908121-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6194a-15534119908121-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6194a-15534119908121-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/6194a-15534119908121-800.jpg 1920w)
बतिस्ता और ट्रिपल एच के बीच 7 अप्रैल को नो होल्ड बार मुकाबला लड़ा जाएगा। पिछले कुछ हफ्तों से ये दोनों ही सुपरस्टार्स एक-दूसरे पर खूब शब्दों के बाण चला रहे हैं, लेकिन इस हफ्ते दोनों का आमना-सामना हो सकता है और मुकाबले के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया जा सकता है। हम सभी को पता है कि इस तरह के सैगमेंट में क्या होता है।
चीजें हिंसक हो सकती हैं चाहें वे अभी हों या फिर बाद में। मुकाबले के लिए गर्मी बढ़ाने और बतिस्ता को भड़कीला दिखाने के लिए WWE उन्हें ट्रिपल एच को टेबल पर ही पावरबॉम्ब लगाने दे सकती है। यदि आने वाले रॉ एपिसोड में यह सेगमेंट होता है तो फिर दर्शकों को काफी मजा आने वाला है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#2 सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर आमने-सामने आएंगे तो फिर माइंड गेम का महत्व काफी ज़्यादा होगा
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f7a05-15534125564970-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f7a05-15534125564970-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f7a05-15534125564970-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f7a05-15534125564970-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f7a05-15534125564970-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f7a05-15534125564970-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f7a05-15534125564970-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/f7a05-15534125564970-800.jpg 1920w)
रॉ के पिछले हफ्ते के एपिसोड के मेन इवेंट पर सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर ने मुकाबला लड़ा था। हालांकि, ब्रॉक लैसनर द्वारा रॉलिंस के लिए मैच में बाधा पहुंचाना की वजह से मैकाइंटायर ने मुकाबला जीतने में सफलता हासिल की थी। इसके बाद रॉ के अगले एपिसोड में काफी गुस्सा रॉलिंस रिंग में आकर लैसनर को बुला सकते हैं।
हालांकि हम सभी को पता है कि द बीस्ट माइंड गेम खेलने में कितने माहिर हैं और पॉल हेमेन का साथ मिलने के बाद तो वह और भी खतरनाक हैं। WWE इस हफ्ते शो के अंत में लैसनर का इस्तेमाल कर सकती है जो वहां आकर केवल रॉलिंस को परेशान करेंगे। ऐसा होता है तो फिर फैंस की धड़कनें भी तेज हो जाएंगी और इसे अलावा रॉलिंस का गुस्सा और चिढ़ भी काफी ज़्यादा बढ़ जाएगा।
#1 रैसलमेनिया 35 के लिए WWE ऑफिशियली इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए फिन बैलर बनाम बॉबी लैश्ले मुकाबले की घोषणा कर सकती है
![Enter caption](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/33c3e-15534129645602-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/33c3e-15534129645602-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/33c3e-15534129645602-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/33c3e-15534129645602-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/33c3e-15534129645602-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/33c3e-15534129645602-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/33c3e-15534129645602-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/03/33c3e-15534129645602-800.jpg 1920w)
WWE रैसलमेनिया 35 के लिए डीमन किंग को प्रचारित कर रही है और भले ही अब तक उनके विपक्षी का नाम ऑफिशियली घोषित नहीं किया गया है, लेकिन इस हफ्ते चीजें काफी बदल सकती हैं। रॉ में दो हफ्ते पहले जब लैश्ले ने बैलर क्लब के बॉस को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए हराया था तब इस दुश्मनी में नया मोड़ आया था और हालिया घटनाओं को देखें तो इस दुश्मनी का अंत सबसे बड़े स्टेज पर होता दिखाई दे रहा है।
इस हफ्ते रॉ में WWE द्वारा रैसलमेनिया 35 पर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए बैलर बनाम लैश्ले मुकाबले की घोषणा की जा सकती है। पिछले कुछ समय से डीमन किंग का खूब प्रचार किया जा रहा है तो यह मुकाबला पिछले मुकाबलों की तुलना में काफी अलग होने वाला है।