3 सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ रोमन रेंस की जगह WWE Bash in Berlin 2024 में सोलो सिकोआ लड़ सकते हैं

WWE
क्या WWE Bash in Berlin में सोलो सिकोआ का होगा बड़ा मैच? (Photo: WWE.com)

Solo Sikoa Possible Opponents Bash in Berlin: WWE SummerSlam 2024 में वापसी कर रोमन रेंस (Roman Reigns) ने सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। सिकोआ को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार मिली थी। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी रोमन ने सिकोआ, टामा टोंगा और टांगा लोआ की हालत खराब की।

Ad

Bash in Berlin का आयोजन 31 अगस्त को होगा। रोमन और सिकोआ के बीच इस इवेंट में मैच की कोई जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। अगर जर्मनी में होने वाले शो को रोमन मिस करते हैं तो इस आर्टिकल में हम सोलो सिकोआ के लिए 3 प्रतिद्वंदियों के नाम बताने जा रहे हैं।

#3 क्या WWE रिंग में वापसी कर जिमी उसो करेंगे सोलो सिकोआ का सामना?

youtube-cover
Ad

WrestleMania XL के बाद हुए ब्लू ब्रांड के पहले एपिसोड में सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो के ऊपर अटैक किया था। तब से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। रोमन रेंस ने वापसी कर ली है तो जिमी के पास भी अब सही मौका आ गया है।

जिमी उसो धमाकेदार वापसी कर सोलो सिकोआ को चुनौती पेश कर सकते हैं। जिमी की वापसी द उसोज़ के रीयूनियन का रास्ता भी बन सकती है। जिमी और सिकोआ का अगर Bash in Berlin में मैच होता है तो फिर वहां से स्टोरीलाइन आगे और मजेदार हो जाएगी।

#2 & #1 क्या WWE Bash in Berlin में होगा ट्रिपल थ्रेट मैच?

Ad

पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में एक चौंकाने वाली चीज देखने को मिली। कोडी रोड्स ने कहा कि वो अपने दोस्त केविन ओवेंस के खिलाफ Bash in Berlin में टाइटल को डिफेंड करना चाहते हैं। केविन ने पहले मना किया लेकिन बाद में वो मान गए। हालांकि, इन दोनों के बीच मैच बुक करने का निर्णय किसी को समझ नहीं आया।

SummerSlam 2024 में रोमन रेंस की वजह से सिकोआ को कोडी रोड्स के खिलाफ हार मिली थी। Bash in Berlin के लिए कोडी और केविन के बीच मैच ऑफिशियल कर दिया गया है। इस मुकाबले में सोलो सिकोआ भी शामिल हो सकते हैं। वैसे भी सोलो को वर्ल्ड टाइटल पिक्चर से इतनी जल्दी हटाना थोड़ा जल्दबाजी होगी। इस वजह से उन्हें दोबारा मौका दिया जा सकता है।

सिकोआ अगर इस मुकाबले में शामिल होते हैं तो ये ट्रिपल थ्रेट मैच हो जाएगा। फिर आप समझ सकते हैं कि मैच में कुछ भी हो सकता है। देखा जाए तो केविन और रोड्स के बीच होने वाले मुकाबले के लिए कोई ज्यादा उत्सुक नज़र नहीं आ रहा है। अगर इसमें सोलो आ गए तो फिर कुछ ना कुछ बवाल जरूर होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications