WWE की 3 बड़ी दिक्कतें जिनका Triple H को जल्द से जल्द समाधान करना चाहिए

WWE
WWE को कुछ चीजों पर ध्यान देने की सख्त जरूरत है (Photo: WWE.com)

Problems That Triple H Must Address Immediately: ट्रिपल एच (Triple H) के एरा में WWE में कई बदलाव आ चुके हैं। सुपरस्टार्स को उनकी क्षमता के अनुसार अच्छा पुश मिल रहा है। लगभग सभी प्रीमियम लाइव इवेंट हिट रहे हैं। साल 2022 में द गेम ने हेड ऑफ क्रिएटिव के रूप में विंस मैकमैहन की जगह ली थी। इसके बाद कुछ स्टार्स को रिलीज किया गया लेकिन कुछ ने वापसी भी की। हालांकि, सबकुछ सही नहीं है। अभी भी कुछ क्षेत्र हैं जिनमें सुधार की आवश्यकता है। इस आर्टिकल में हम उन तीन दिक्कतों के बारे में बात करेंगे जिनका ट्रिपल एच को जल्द से जल्द समाधान करना चाहिए।

Ad

#3 कोडी रोड्स के पास अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए कोई मजबूत प्रतिद्वंदी नहीं है

Ad

WrestleMania 40 में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल अपने नाम किया था। ये रेसलिंग इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक था। कई लोगों के दिमाग में अभी भी एक सवाल है कि चैंपियन के तौर पर कोडी का रन कैसा रहेगा। एजे स्टाइल्स, सोलो सिकोआ और केविन ओवेंस जैसे स्टार्स का वो सामना कर चुके हैं लेकिन कोई खास नाम अभी तक सामने नहीं आया है।

केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन की राइवलरी इस समय चल रही है। ब्लडलाइन की अपनी कहानी है। कुछ स्टार्स इंजर्ड हैं और कुछ टाइटल पिक्चर में आने लायक अभी नहीं हैं। ट्रिपल एच को अब इस चीज पर ध्यान देना होगा। ये बहुत बड़ी समस्या है। अगर कोडी को कोई दमदार प्रतिद्वंदी नहीं दिया गया तो फिर चीजें उनके खिलाफ जा सकती हैं।

#2 मेन रोस्टर में WWE विमेंस डिवीजन में स्टोरी की कमी है

Ad

ट्रिपल एच के एरा में अभी तक विमेंस डिवीजन को ज्यादा सफलता नहीं मिली है। इसका कारण है मेन रोस्टर में स्टोरी की काफी कमी। इसके अलावा बुकिंग पर भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया है। जो स्टोरी अभी चल रही हैं उनमें ज्यादा दम नहीं दिख रहा है।

मेंस डिवीजन में कुछ तगड़ी स्टोरीलाइन चल रही हैं लेकिन विमेंस डिवीजन में ऐसा नहीं है। WWE ने रिया रिप्ली और लिव मॉर्गन की राइवलरी भी काफी लंबी खींच दी है। इससे पता चलता है कि क्रिएटिव टीम के पास ज्यादा आइडिया नहीं हैं। द गेम को निश्चित तौर पर विमेंस डिवीजन की इस समस्या को दूर करना चाहिए।

#1 अलग टाइप के दिखने वाले रेसलर्स का WWE द्वारा उपयोग सही से नहीं किया जा रहा है

Ad

मौजूदा समय में मेंस और विमेंस डिवीजन में कुछ ही स्टार्स हैं जिनका शरीर भारी-भरकम है। ये रेसलर्स एकदम अलग दिखते हैं। हालांकि, इनका प्रयोग अच्छे से नहीं किया जा रहा है। बिग शो और मार्क हेनरी के काम के बारे में आप सभी जानते हैं।

वर्तमान में रोस्टर में बिग शो और मार्क हेनरी जैसे सबसे करीबी स्टार ओमोस हैं लेकिन उनका उपयोग नहीं किया जा रहा है। लंबे समय से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। ट्रिपल एच को अब इस चीज पर भी ध्यान देने की जरूरत है। फैंस भारी-भरकम और लंबे-चौड़े रेसलर्स को काफी पसंद करते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications