3 कारण क्यों WWE Crown Jewel में Bloodline का रीयूनियन होना चाहिए 

WWE, Crown Jewel 2024, Roman Reigns, Jey Uso, Jimmy Uso, Sami Zayn, Bloodline,
WWE Crown Jewel में होगा ब्लडलाइन का रीयूनियन? (Photo: WWE.com)

Reasons Bloodline Reunion At Crown Jewel: WWE में ब्लडलाइन के रीयूनियन के संकेत दिए जाने लगे हैं। हालांकि, साफ-साफ यह कहना मुश्किल है कि यह रीयूनियन कब देखने को मिलेगा। बता दें, सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) की ब्लडलाइन पिछले कुछ हफ्तों से रोमन रेंस (Roman Reigns) और जिमी उसो की हालत खराब करती हुई आई है। इसके अलावा सोलो के ग्रुप के कारण जे उसो को आईसी चैंपियनशिप गंवानी पड़ी। अब जे अपना बदला लेने के लिए रोमन और जिमी के साथ रीयूनियन कर सकते हैं। Crown Jewel ऐसा करने के लिए बेहतरीन जगह साबित हो सकती है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों WWE Crown Jewel में ब्लडलाइन का रीयूनियन होना चाहिए।

Ad

3- WWE में ब्लडलाइन के रीयूनियन जैसी यादगार चीज किसी प्रीमियम लाइव इवेंट में कराना ज्यादा सही रहेगा

Ad

WWE में रोमन रेंस के ब्लडलाइन फैक्शन के रीयूनियन का सभी को बेसब्री से इंतजार है। रोमन ने पिछले हफ्ते SmackDown में जे उसो के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश करके रीयूनियन की तरफ कदम भी बढ़ाया था। इस दौरान जे अपने भाई जिमी उसो को देखकर खुश थे। संभव है कि रेंस द्वारा किए तारीफ के बाद मेन इवेंट जे के मन में उनके प्रति भी कड़वाहट कम हो गई होगी।

अगर ऐसा है तो वो अपने भाइयों के पास लौटने का फैसला कर सकते हैं। देखा जाए तो रोमन-जिमी उसो को जे उसो के साथ आते हुए देखना काफी यादगार पल होगा। यही कारण है कि इस रीयूनियन को SmackDown की जगह Crown Jewel जैसे प्रीमियम लाइव इवेंट में कराना ज्यादा सही रहेगा।

2- WWE Crown Jewel 2024 को धमाकेदार बनाने के लिए

Ad

WWE ने Crown Jewel के लिए अभी तक तीन मुकाबले बुक कर दिए हैं। इसके अलावा कंपनी ने इस इवेंट को सही तरह हाइप भी किया है। इसके बावजूद फैंस इस साल होने वाले Crown Jewel को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं लग रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इस इवेंट में कोई भी वर्ल्ड टाइटल डिफेंड नहीं होगा।

WWE में मौजूदा समय में ब्लडलाइन की कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। अगर कंपनी Crown Jewel में इस कहानी में नया ट्विस्ट देते हुए ब्लडलाइन का रीयूनियन कराती है तो यह चीज फैंस को काफी पसंद आएगी। इस वजह से शो में चार चांद लग जाएंगे और Crown Jewel धमाकेदार इवेंट साबित हो सकता है।

1- WWE Crown Jewel में जिमी उसो अकेले रोमन रेंस को शायद जीत नहीं दिला पाएंगे

Ad

जिमी उसो ने Bad Blood में वापसी के बाद रोमन रेंस और कोडी रोड्स को टैग टीम मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। रोमन को Crown Jewel के लिए शेड्यूल किया जा रहा है और वो इस इवेंट में भी मैच लड़ सकते हैं। सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन इस संभावित मुकाबले में दखल देकर रेंस को हार दिलाने की कोशिश कर सकती है।

ब्लडलाइन इस बार जिमी उसो के लिए तैयार हैं और शायद जिमी इस हील फैक्शन को नहीं रोक पाएंगे। यही कारण है कि जे उसो और सैमी ज़ेन को जिमी उसो के साथ मिलकर हील ग्रुप को सबक सिखाकर रोमन को संभावित मैच में जीत दिलानी चाहिए। वहीं, इस मुकाबले के बाद मेन इवेंट जे और सैमी को मनमुटाव भुलाकर रोमन और जिमी के साथ रीयूनियन कर लेना चाहिए।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications