Reasons Jacob Fatu Should Have Match Solo Sikoa: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) में जेकब फाटू (Jacob Fatu) का बड़ा मैच होने वाला है। वो यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए एलए नाइट के खिलाफ लड़ने वाले हैं। यह मैच धमाकेदार रह सकता है लेकिन सभी ने फाटू के सोलो सिकोआ के खिलाफ ग्रैंडेस्ट स्टेज पर भिड़ने की उम्मीद लगाई थी। इसके पीछे कुछ बड़े कारण हैं। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों जेकब फाटू को WrestleMania 41 में यूएस टाइटल के लिए लड़ने के बजाय सोलो सिकोआ का सामना करना चाहिए था।
3- WWE WrestleMania 41 में मैच के लिए जेकब फाटू और सोलो सिकोआ की स्टोरी तैयार थी
सोलो सिकोआ अपना ट्राइबल चीफ पद Raw के Netflix डेब्यू शो में हार गए थे। इसके बाद सिकोआ बहुत समय तक गायब रहे और जब वापस आए, तो जेकब फाटू उनसे खुश नहीं थे। फाटू अब सोलो के ऑर्डर नहीं मानते हैं और अपने फैसले लेकर काम करते हैं। इसी वजह से दोनों के बीच कुछ मौकों पर अनबन हुई है और बहस देखने को मिली है। इससे संकेत मिल रहे थे कि सोलो जल्द ही जेकब को धोखा दे सकते हैं।
WrestleMania से पहले ऐसा होने के चांस थे लेकिन जेकब फाटू के यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच का हिस्सा बनने से चीजें बदल गई है। जेकब और एलए नाइट के बीच स्टोरीलाइन एंगल उतना आकर्षक नहीं है, जितना फाटू और सोलो सिकोआ के बीच रहता। उनकी स्टोरी साफ तौर पर बेहतर थी। इसी वजह से WWE को WrestleMania 41 के लिए उस फ्यूड के साथ जाना चाहिए था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
2- WWE WrestleMania में मैच से पता चलता कि कौन बेहतर है
जेकब फाटू और सोलो सिकोआ दोनों ही नए ब्लडलाइन के सबसे महत्वपूर्ण स्टार्स में से रहे हैं। सोलो ने ब्लडलाइन को लीड करके 2024 को अपने लिए सफल बनाया, वहीं जेकब फाटू खूंखार अंदाज के कारण पसंद किए जाने लगे। दोनों ही अलग-अलग तरह से फैंस की नज़रों में ऊपर आए हैं। हालांकि, अब तक यह क्लियर नहीं है कि उनमें से बेहतर कौन है।
जेकब खतरनाक रेसलर हैं लेकिन वो सोलो के अंडर रहते थे। इसी वजह से उनके बीच पिछले कुछ समय से तुलना होती आई है। यह उनके बीच मैच का सबसे बड़ा कारण है। WrestleMania दोनों ही साथियों के बीच मैच बुक करने के लिए सबसे अच्छा विकल्प होता। यह दोनों का ग्रैंडेस्ट स्टेज पर पहला मुकाबला रहता है और पता चलता कि हजारों लोगों के सामने कौन सही तरीके से प्रेशर को हैंडल करके जीत दर्ज करने में सफल होता। हालांकि, WWE ने नए ब्लडलाइन मेंबर्स के बीच मैच बुक करने का मौका गंवा दिया।
1- WWE WrestleMania में जेकब फाटू का मैच बुक होने से सोलो सिकोआ के लिए कोई प्लान दिखाई नहीं दे रहा है
जैसा हमने आपको बताया कि जेकब फाटू और सोलो सिकोआ के बीच WrestleMania में मैच की उम्मीद लगाई जा रही थी। हालांकि, WWE ने जेकब को यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए लड़ने का मौका दे दिया। फाटू को तो इससे WrestleMania 41 जैसे बड़े स्टेज पर काम करने का मौका मिल गया है लेकिन अब सोलो सिकोआ का भविष्य अंधकार में दिखाई दे रहा है।
WrestleMania प्रीमियम लाइव इवेंट में अब सिर्फ डेढ़ हफ्ता बचा है और इसी के चलते सोलो को ग्रैंडेस्ट स्टेज में किसी भी नई स्टोरी में डालना मुश्किल प्रतीत हो रहा है। दूसरी ओर यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल के लिए जेकब की जगह कोई और भी चैलेंज करता, तो शायद दिक्कत नहीं आती है। हालांकि, फाटू के चैलेंज करने से अब सोलो सिकोआ के लिए चीजें खराब हो चुकी हैं, जो सही बात नहीं है।