3 कारण क्यों Jey Uso को Roman Reigns के साथ फिर से जोड़ना WWE की बड़ी गलती है

कई बार WWE में रियूनियन गलत होती हैं (Photos: WWE.com)
क्या WWE में जे उसो और रोमन रेंस का साथ आना गलती है? (Photos: WWE.com)

Reasons Jey Uso & Roman Reigns Reunion Mistake: जे उसो (Jey Uso) हालिया WWE स्मैकडाउन (SmackDown) एपिसोड में नजर आए। वह पहले तो द ब्लडलाइन की WWE टैग टीम चैंपियनशिप हारने का अहम कारण बने और फिर उनका अपने ट्विन भाई जिमी उसो से गले मिलकर रीयूनियन हो गया। इस सबके दौरान असली ट्राइबल चीफ रोमन रेंस एंट्रेंस रैंप पर मौजूद थे। फैंस को यह पल बेहद पसंद आया लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन कारण बताने वाले हैं कि क्यों जे उसो को रोमन रेंस के साथ फिर से जोड़ना WWE की बड़ी गलती है।

Ad

#3 जे उसो ने WWE में सिंगल्स रेसलर के तौर पर काफी अच्छा काम किया है

Ad

जे उसो ने पिछले साल जब द ब्लडलाइन को छोड़ा था तो सबको यह अंदाजा नहीं था कि यह उनका सबसे बढ़िया फैसला होगा। अगर कोडी रोड्स के साथ उनके Fastlane 2023 में जीते गए अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप को हटा दें तो सिंगल्स रेसलर के तौर पर उन्होंने काफी अच्छा काम किया है।

वह Backalsh France 2024 में तब के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन डेमियन प्रीस्ट से टाइटल जीतने का प्रयास कर रहे थे। इसके अलावा भी उन्होंने हमेशा ही बढ़िया प्रदर्शन किया। फैंस उनके 'यीट' शब्द से जुड़ते थे और उनके प्रदर्शन को पसंद करते थे। यही वजह है कि वह बाद में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीत दुसरा एक सिंगल्स चैंपियन भी बन पाए थे।

#2 जे उसो के WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रन को बीच में ही खत्म करना पड़ा

Ad

जे उसो ने 23 सितंबर 2024 को हुए Raw एपिसोड में ब्रॉन ब्रेकर को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी। एक सिंगल्स रेसलर के तौर पर फैंस उन्हें पसंद कर रहे थे लेकिन इसके बावजूद रोमन रेंस की ब्लडलाइन स्टोरी के चलते उन्हें अपने टीवी पर महज दूसरे टाइटल डिफेंस में टाइटल गंवाना पड़ा था।

यह बात ठीक है कि इसके पीछे सोलो सिकोआ और उनकी ब्लडलाइन थी लेकिन फिर भी उन्हें इस स्टोरी का हिस्सा बनाने के लिए कंपनी को जे उसो के WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रन को बीच में ही खत्म करना पड़ा जो एक बड़ी गलती है।

#1 द ब्लडलाइन की स्टोरी WWE में अभी और बिल्ड हो सकती थी, और तब जे उसो की वापसी अच्छी होती

Ad

यह बात ठीक है कि WWE में द ब्लडलाइन से बड़ी स्टोरी कोई नहीं है लेकिन इस समय यह एकदम शुरुआती दौर में है। कंपनी इसको अभी और बढ़ा सकती थी और तब जे उसो की वापसी अच्छी लग सकती थी। रोमन रेंस ब्लडलाइन के असली ट्राइबल चीफ हैं जबकि सोलो सिकोआ इस समय ग्रुप को लीड कर रहे हैं।

अभी भी रोमन और सोलो के बीच लड़ाई को और बढ़ाकर OTIC को सिर्फ सिकोआ के साथ सिंगल्स मैच लड़ने का मौका मिलना चाहिए था। जब बात बढ़ जाती और जेकब फाटू तथा बाकी ब्लडलाइन मेंबर्स बुरी तरह से पूरे SmackDown पर अपना दबदबा कायम करने लगते और उनका आतंक बढ़ जाता, तो उस समय जे उसो का वापस आना बढ़िया कदम होता।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications