3 कारण क्यों Jon Moxley को AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE में वापस आना चाहिए 

WWE, Dean Ambrose, Jon Moxley, Roman Reigns, Seth Rollins,
क्या जॉन मोक्सली की WWE में वापसी होगी? (Photo: WWE.com)

Reasons Jon Moxley Should Return To WWE: डीन एंब्रोज ने (Dean Ambrose) WWE छोड़ने के बाद Double or Nothing 2019 के जरिए AEW में जॉन मोक्सली (Jon Moxley) के रूप में डेब्यू किया था। जॉन का AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट साल 2027 में खत्म होने वाला है। मोक्सली को कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद इस रेसलिंग कंपनी के साथ नई डील साइन करने की जगह WWE में वापसी करनी चाहिए। फैंस भी उनकी दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी में वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों जॉन मोक्सली को AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE में वापसी करनी चाहिए।

Ad

3- WWE की बागडोर नए हाथों में आ चुकी है

Ad

जॉन मोक्सली के WWE में अंतिम समय में कंपनी के साथ रिश्ते खराब हो गए थे। यह मोक्सली के इस कंपनी छोड़ने का सबसे बड़ा कारण था। हालांकि, अब WWE की बागडोर विंस मैकमैहन के हाथ में नहीं है। मौजूदा समय में TKO ग्रुप इस कंपनी को खरीद चुकी है और ट्रिपल एच शोज के क्रिएटिव हेड बन चुके हैं।

यही कारण है कि जॉन मोक्सली को कंपनी में वापसी कर लेनी चाहिए। देखा जाए तो सीएम पंक ने भी साल 2014 में WWE से रिश्ते खराब होने के बाद इसे छोड़ने का फैसला किया था। पंक का Survivor Series 2023 के जरिए रिटर्न हुआ था और वापसी के बाद से ही वो काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। यह चीज़ दर्शाती है कि यह कंपनी अब पहले जैसी नहीं रही।

2- जॉन मोक्सली का WWE में सिंगल्स करियर का सही तरह अंत नहीं हुआ था

Ad

जॉन मोक्सली ने WWE में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के साथ शील्ड के रूप में आखिरी मैच लड़ते हुए बैरन कॉर्बिन, ड्रू मैकइंटायर और बॉबी लैश्ले को हराया था। देखा जाए तो जॉन को शील्ड मेंबर के रूप में शानदार विदाई दी गई थी। हालांकि, मोक्सली के इस रेसलिंग कंपनी में करियर का काफी बेकार तरीके से अंत हुआ था।

बता दें, जॉन मोक्सली को WWE में अंतिम समय में सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में लाइव इवेंट्स और वीकली शोज में लड़े मैचों में लगातार कई हार का सामना करना पड़ा था। चूंकि, जॉन के दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी में करियर का बेकार अंत हुआ था। यही कारण है कि मोक्सली को AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद WWE में अपने सिंगल्स करियर का बेहतर तरीके से अंत करने के लिए वापसी करनी चाहिए।

1- जॉन मोक्सली को पूर्व शील्ड मेंबर्स के साथ रीयूनियन और फिउड करने के लिए WWE में वापसी करनी चाहिए

Ad

जैसा कि सभी जानते हैं कि जॉन मोक्सली WWE में एक वक्त रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के साथ द शील्ड फैक्शन का हिस्सा हुआ करते थे। शील्ड की फैंस के मन में आज भी खास जगह है। कई दर्शक अभी भी इस फैक्शन का रीयूनियन होते हुए देखने चाहते हैं। हालांकि, जॉन के AEW में होने की वजह से फिलहाल यह असंभव है।

मोक्सली को WWE में वापसी करके शील्ड रीयूनियन को जरूर संभव बनाना चाहिए। देखा जाए तो डीन एंब्रोज, सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस को एक बार फिर शील्ड के रूप में पोज करते हुए देखना यादगार पल होगा। यही नहीं, डीन को WWE में वापसी करने की स्थिति में रोमन और सैथ के साथ फिउड करने का भी मौका मिल सकता है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications