Reasons Roman Reigns Not Booked Saturday Night's Main Event Mistake: WWE Saturday Night's Main Event के आयोजन में अब एक हफ्ता रह गया है। इस शो के लिए 4 चैंपियनशिप मैचों का ऐलान देखने को मिल गया है। इस इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) के नज़र आने के फैंस कयास लगा रहे थे लेकिन अब बताया जा रहा है कि वो सीधा अगले साल वापस आने वाले हैं। उन्हें अगले इवेंट में बुक नहीं करना शायद फैंस को पसंद नहीं आया होगा। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस का Saturday Night's Main Event में नज़र नहीं आना बहुत बड़ी गलती है।3- WWE Saturday Night's Main Event को यादगार बनाने के लिए View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं और वो आसानी से फैंस का ध्यान खींचने में सफल होते हैं। Saturday Night's Main Event की सालों बाद वापसी हो रही है और इसका पहला संस्करण 14 दिसंबर 2024 को होने वाला है। इस ऐतिहासिक शो को वापस लाने के दौरान कंपनी फैंस के बीच इसकी छाप छोड़ना चाहेगी। इस चीज में रोमन रेंस का अहम किरदार हो सकता था। रोमन रेंस जिस शो में होते हैं, उसका आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। Survivor Series WarGames 2024 को जबरदस्त बनाने में रोमन रेंस और उनकी स्टोरीलाइन का अहम किरदार था। अब सालों बाद आ रहे शो को भी यादगार बनाने के लिए WWE के पास रोमन रेंस के रूप में स्टार को बुक करने का मौका था लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार वो शो में नहीं होंगे। इस हिसाब से देखा जाए, तो यह बहुत बड़ी गलती है। 2- रोमन रेंस अपने मोमेंटम का उपयोग WWE Saturday Night's Main Event में कर सकते थे View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने Survivor Series में हुए मेंस WarGames मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया और सोलो सिकोआ को पिन करके जीत दर्ज की। सोलो सिकोआ अभी भी ट्राइबल चीफ हैं और रोमन ने उन्हें पिन किया है। ऐसे में रोमन के पास उस पद के लिए चैलेंज करने की दावेदारी जरूर रहेगी। Saturday Night's Main Event में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मैच कराया जा सकता था। इससे रोमन रेंस को ही बड़ा फायदा होता है। रोमन रेंस एक जीत के साथ इस शो का हिस्सा बन रहे होते और उनके पास मोमेंटम रहता। यह चीज उन्हें सोलो सिकोआ को हराकर 2024 खत्म होने से पहले दोबारा ट्राइबल चीफ पद हासिल करने का मौका दे सकती थी। हालांकि, रोमन Saturday Night's Main Event का हिस्सा नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि रोमन अगले साल सीधा वापसी करेंगे। ऐसे में WarGames में मिली जीत का मोमेंटम पूरी तरह से खत्म हो जाएगा और यह बड़ी गलती है। 1- रोमन रेंस को WWE ने पहले Saturday Night's Main Event के लिए एडवर्टाइज किया था View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस आसानी से फैंस को आकर्षित करते हैं और यह बात सभी जान चुके हैं। बड़ी चीज यह है कि जब Saturday Night's Main Event की वापसी का ऐलान हुआ था, तो WWE ने पोस्टर भी जारी किया था। इसमें रोमन रेंस मौजूद थे और इसी के कारण फैंस बहुत उत्साहित थे। यहां से लगभग कन्फर्म हो गया था कि वो इस शो का हिस्सा बनेंगे। हालांकि, थोड़े समय पहले ही WWE ने रेंस को इवेंट के लिए एडवर्टाइज करना बंद कर दिया है। कई ऐसे फैंस होंगे, जिन्होंने Saturday Night's Main Event में रोमन रेंस को देखने के लिए ही टिकट खरीदा होगा। कुछ उनके कारण ही शो के लिए उत्साहित होंगे। इसी कारण अब रोमन रेंस को शो से हटाया जाना गलती है। यह उन सभी फैंस के साथ गलत हुआ है, जो असली ट्राइबल चीफ को शो में देखना चाहते थे।