3 बड़े कारण क्यों Roman Reigns को खतरनाक हमला होने के बाद WWE से ब्रेक नहीं लेना चाहिए

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस के पास अभी मोमेंटम है (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस के पास अभी मोमेंटम है (Photo: WWE.com)

Reasons Roman Reigns Should Not Take Break WWE: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के आखिरी एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) पर बुरी तरह हमला हुआ। नए ब्लडलाइन ने रेंस की हालत खराब कर दी। अब रोमन को आने वाले किसी शो के लिए एडवर्टाइज नहीं किया जा रहा है।

Ad

इससे महसूस हो रहा है कि असली ट्राइबल चीफ शायद ब्रेक पर जाने वाले हैं। उनका ऐसा करना सही नहीं होगा और कुछ कारणों से लगता है कि यह रेंस की बड़ी गलती हो सकती है। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस को WWE से ब्रेक पर नहीं जाना चाहिए।

3- रोमन रेंस का WWE के टॉप बेबीफेस के रूप में मोमेंटम खराब हो सकता है

Ad

रोमन रेंस हील के तौर पर ब्रेक पर गए थे लेकिन जब वो वापस आए, तो उन्हें बेबीफेस जैसा रिएक्शन मिला। असली ट्राइबल चीफ ने भी फेस के रूप में ही वापसी की। अपने ऐतिहासिक करियर में रोमन रेंस के साथ पहली बार हुआ, जब उन्हें फैंस द्वारा बिना किसी अधिक कोशिश के ढेर सारा प्यार मिल रहा है। इसी बीच रोमन ने तगड़ा मोमेंटम भी हासिल किया। उन्होंने SummerSlam में सोलो सिकोआ पर हमला किया और उनकी हार का कारण बने।

दूसरी ओर रोमन ने इसके बाद ब्लू ब्रांड के शो में नए ब्लडलाइन की हालत खराब की। SmackDown के आखिरी शो में भी उनका ही पलड़ा भारी रहा लेकिन अंत में उन्होंने जेकब फाटू के आने की उम्मीद नहीं लगाई थी। फाटू के कारण रेंस की हालत खराब हुई। इसके बावजूद रोमन के पास बतौर बेबीफेस काफी अच्छा मोमेंटम है और वो लगातार प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें ब्रेक पर नहीं जाना चाहिए। इससे उनके कैरेक्टर पर असर पड़ेगा।

2- लंबा ब्रेक लेने से WWE फैंस निराश होकर रोमन रेंस के खिलाफ हो सकते हैं

Ad

रोमन रेंस ने WrestleMania XL के बाद एक लंबा ब्रेक लिया था और फिर वो SummerSlam में वापस आए। फैंस इसी बीच उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे और जब वो वापस आए, तो फैंस का पूरा सपोर्ट उन्हें मिला। इसका बड़ा कारण यह था कि फैंस उन्हें मिस कर रहे थे और वापस आने पर सभी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी को यह महसूस होने लगा था कि रोमन अब लगातार एक्शन में नज़र आएंगे।

इन सभी चीज़ों के बीच अगर असली ट्राइबल चीफ ब्रेक लेते हैं, तो इससे फैंस का गुस्सा फूट सकता है। इसका बड़ा कारण यह है कि हर किसी ने रेंस की वापसी का बेसब्री से इंतजार किया लेकिन वो फिर से ब्रेक पर चले गए। ऐसे में फैंस आगे जाकर रोमन की वापसी से शायद खुश नहीं होंगे और वो असली ट्राइबल चीफ के खिलाफ जा सकते हैं।

1- नए Bloodline के पास Roman Reigns की गैरमौजूदगी में WWE में करने के लिए कुछ नहीं रहेगा

Ad

रोमन रेंस की नए ब्लडलाइन के साथ स्टोरीलाइन सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है और फैंस की नज़र इसपर ही है। ब्लडलाइन फैक्शन ने पूरा ध्यान अब रेंस पर लगा दिया है। हालांकि, रोमन रेंस अगर ब्रेक पर चले जाते हैं, तो उनकी वापसी होने तक नए ब्लडलाइन के पास कोई स्टोरीलाइन एंगल मौजूद नहीं होगा।

इससे यह स्टोरीलाइन बोरिंग हो जाएगी और कुल मिलाकर नए फैक्शन को नुकसान होगा। रोमन रेंस को इसी वजह से ब्रेक नहीं लेना चाहिए। उनके आने के बाद से ही नए ब्लडलाइन फैक्शन में भी जान आई है और पिछले हफ्ते असली ट्राइबल चीफ की हालत खराब करके इस ग्रुप ने अपना कद बढ़ाया है। ऐसे में रोमन का ब्रेक पर जाना सिर्फ उनके ही नहीं बल्कि उनके विरोधियों (नए ब्लडलाइन) के लिए भी नुकसान का सौदा होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications