3 कारण क्यों Sami Zayn शायद WWE में अब Roman Reigns की Bloodline का हिस्सा नहीं बनेंगे

WWE में सैमी ज़ेन के पास मौका है पर क्या वह उसको ठुकराएंगे? (Photos: WWE.com)
WWE में सैमी ज़ेन के पास मौका है पर क्या वह उसको ठुकराएंगे? (Photos: WWE.com)

Reasons Sami Zayn May Decline Roman Reigns Help: WWE में इस समय द ब्लडलाइन (The Bloodline) दो हिस्सों में बंट गया है। रेसलमेनिया (WrestleMania XL) तक रोमन रेंस ही इसके लीडर थे, लेकिन वह ब्रेक पर गए और सोलो सिकोआ ने उनकी जगह लेकर उनके समय के बचे हुए दो मेंबर्स जिमी उसो और पॉल हेमन को अलग-अलग समय पर फैक्शन से दूर कर दिया। जिमी उसो जहां Bad Blood 2024 में वापस आए तो वहीं रोमन रेंस उनसे पहले SummerSlam 2024 में वापस आ गए थे।

Ad

हालिया SmackDown एपिसोड में जिमी और रोमन की हालत सोलो के ब्लडलाइन मेंबर्स ने खराब की थी। Raw में जिमी ने ग्रुप के पूर्व मेंबर और भाई जे उसो को जोड़ने का नाकाम प्रयास किया था। अब वह ऐसा ही पूर्व हॉनरेरी उस सैमी ज़ेन के साथ कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन कारण बताने वाले हैं कि क्यों सैमी ज़ेन शायद अब रोमन रेंस की ब्लडलाइन का हिस्सा नहीं बनेंगे।

#3 सैमी ज़ेन WWE की ब्लडलाइन से खून का रिश्ता नहीं रखते हैं

youtube-cover
Ad

सैमी ज़ेन भले ही ग्रुप में 'हॉनरेरी उस' थे लेकिन उनका और बाकी ब्लडलाइन मेंबर्स का खून अलग है क्योंकि दोनों अलग-अलग खानदान से आते हैं। उनके समय के मेंबर्स जिमी उसो और जे उसो सगे ट्विन भाई हैं, जबकि सोलो भी उनके ही भाई हैं और रोमन रेंस इनके कजिन हैं। ऐसे में सैमी एकदम अलग थे।

यह बात वह भी समझते हैं। सैमी ज़ेन इस समय WWE Raw का हिस्सा हैं और वह खुद के लिए नाम बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इस समय वह रिंग में कम दिख रहे हैं लेकिन अगर उन्हें जिमी से ब्लडलाइन ज्वॉइन करने का ऑफर आता है तो वह परिवार का नहीं होने का कारण देकर हिस्सा नहीं बनने का ऐलान कर सकते हैं।

#2 सैमी ज़ेन को WWE में द ब्लडलाइन मेंबर के रूप में रोमन रेंस से पिछली बार अच्छा अनुभव नहीं हुआ था

Ad

सैमी ज़ेन को ऐसे ही द ब्लडलाइन ग्रुप में शामिल नहीं किया गया था। उन्होंने इसके लिए पहले ग्रुप मेंबर्स की मदद की और फिर किसी तरह उन्हें 'हॉनरेरी उस' का दर्जा दिया गया। यह भी रोमन रेंस ने दिया था लेकिन जितनी जल्दी यह खुशी मिली उतनी ही जल्दी छीन भी गई थी। सैमी ने इसके लिए अपने दोस्त केविन ओवेंस से भी दुश्मनी मोल ले ली थी।

रोमन रेंस जब Royal Rumble 2023 में प्राइजफाइटर के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड और रिटेन कर चुके थे, तो उसके बाद उन्होंने सैमी ज़ेन को ही केविन पर हमला करने का मौका देना चाहा। इससे उलट पूर्व टैग टीम चैंपियन ने ट्राइबल चीफ पर हमला कर दिया था। इसके चलते सबसे पहले जिमी उसो ने ही उनपर हमला किया था। ऐसे में शायद ही सैमी, रोमन की मदद करना चाहेंगे। उनका अनुभव सही नहीं था।

#1 WWE में केविन ओवेंस एक बड़ा कारण हैं कि क्यों सैमी ज़ेन जल्द ब्लडलाइन का हिस्सा नहीं होंगे

Ad

सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस दोस्त से बढ़कर भाई हैं। यह दोनों रेसलिंग करते हुए WWE के अंदर और बाहर कभी साथ में तो कभी एक-दूसरे से लड़ते हुए नजर आए हैं। केविन और रोमन रेंस का मामला ठीक नहीं है क्योंकि असली ट्राइबल चीफ के साथ हुए अपने सभी टाइटल मैचों के दौरान रेंस के ग्रुप ने उन्हें परेशान किया।

यही वजह है कि जब कोडी रोड्स ने Bad Blood 2024 में रोमन रेंस के साथ टैग टीम बनाई तो केविन ने कोडी रोड्स को Bad Blood के पार्किंग एरिया में हमला करके सनसनी फैला दी थी। ऐसे में वह शायद ही यह पसंद करेंगे कि उनके दोस्त सैमी फिर से रोमन के पास जा रहे हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications