3 कारण क्यों Sami Zayn को WWE में Roman Reigns के Bloodline का फिर से हिस्सा बन जाना चाहिए

रोमन रेंस को अपने सभी साथियों की जरूरत है (Photos: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस को अपने सभी साथियों की जरूरत है (Photos: WWE.com)

Reasons Sami Zayn should join Roman Reigns Bloodline: WWE में इस समय द ब्लडलाइन (The Bloodline) की स्टोरी सबसे खास है। इसमें एक तरफ जहां रोमन रेंस (Roman Reigns) हैं, जिनके साथ अब जिमी उसो हैं। जे उसो ने हालिया SmackDown एपिसोड ने जिमी से मिलाप किया था, वहीं दूसरी तरफ सोलो सिकोआ का ग्रुप है। इसमें जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ हैं। ऐसे में अगर जे और जिमी साथ भी आ जाते हैं, तब भी रोमन के पास एक सुपरस्टार की कमी है। इसको असली ट्राइबल चीफ के हॉनरेरी उस सैमी ज़ेन पूरा कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन कारण बताने वाले हैं कि क्यों सैमी ज़ेन को WWE में रोमन रेंस की द ब्लडलाइन का फिर से हिस्सा बन जाना चाहिए।

Ad

#3 सैमी ज़ेन के पास WWE Raw में कोई स्टोरी नहीं है

youtube-cover
Ad

सैमी ज़ेन के लिए पिछले एक साल का समय काफी अलग गुजरा है। WrestleMania XL में वह गुंथर को हराकर नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने और SummerSlam 2024 में इसको ब्रॉन ब्रेकर के हाथों हार बैठे थे। Bad Blood 2024 में उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर पर हमला किया जिसके चलते 7 अक्टूबर 2024 को हुए Raw में उन्हें किंग जनरल की चैंपियनशिप के लिए मौका मिला पर वह हार गए। अब उनके पास Raw में कोई स्टोरी नहीं है। ऐसे में अपना समय बेकार की स्टोरी में खर्च करने से अच्छा है कि वह रोमन रेंस के साथ आकर असली ब्लडलाइन का हिस्सा बन जाएं।

#2 जे उसो अब WWE में द ब्लडलाइन के साथ आ गए हैं और उन्हें भी आ जाना चाहिए

Ad

एक ब्लडलाइन का हिस्सा होने पर आपस में मतभेद होना बेहद आम बात है। सैमी ज़ेन मतभेद और खुद पर Royal Rumble 2023 में हुए हमले के चलते ग्रुप से दूर हो गए थे। जे उसो भी खुद के साथ हुए बर्ताव के चलते ग्रुप से दूरी बना बैठे थे। अब उन्होंने भी अपनी नाराजगी खत्म कर दी और वह हालिया SmackDown एपिसोड में जिमी उसो के साथ आ गए थे। ऐसे में सैमी को भी अपने मन के अंदर भरी नाराजगी को हटाकर और गुस्से को हराकर रोमन रेंस के साथ जुड़ने का फैसला कर लेना चाहिए। इससे सबको फायदा होगा क्योंकि फैंस उनको बहुत मिस करते हैं।

#1 द ब्लडलाइन के चलते सैमी ज़ेन का WWE करियर फिर से ऊंचाइयों पर पहुंच जाएगा

फैंस इस बात का अक्सर सवाल उठा सकते हैं कि रोमन रेंस के ग्रुप को छोड़ने के बाद सैमी ज़ेन को काफी कामयाबी मिली। वह WrestleMania 39 में केविन ओवेंस के साथ मिलकर द उसोज़ से टैग टीम चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे। वहीं WrestleMania XL में वह गुंथर को हराकर नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने थे। यह बात ठीक है लेकिन इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता है कि एक समय पर WWE में मिड कार्ड रेसलर माने जाने वाले सैमी ज़ेन को जो पुश और पहचान रोमन रेंस की द ब्लडलाइन से जुड़ने के बाद मिली है, वह पहले नहीं थी। सैमी इसको फिर से प्राप्त कर सकते हैं और उसके लिए उन्हें रोमन के साथ जुड़ना चाहिए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications