Reasons Solo Sikoa Should Betray Jacob Fatu: WWE बैकलैश (Backlash 2025) में जेकब फाटू (Jacob Fatu) अपनी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को फैटल फोर वे मैच में डिफेंड करेंगे। इस दौरान सोलो सिकोआ उन्हें धोखा दे सकते हैं। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं वह तीन कारण कि क्यों WWE Backlash 2025 में सोलो सिकोआ को जेकब फाटू को धोखा देना चाहिए।
#3 जेकब फाटू और सोलो सिकोआ की स्टोरी को WWE Backlash 2025 से आगे खींचना इसको नुकसान पहुंचाएगा
सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के बीच में एक स्टोरी पिछले कई महीनों से कंपनी ने टीवी पर दिखाई है। इसमें दोनों के रिश्ते ठीक नहीं है। अब अगर कंपनी WWE Backlash 2025 से आगे इस पूरे बिल्डअप को लेकर जाती है तो उससे ना सिर्फ जेकब और सोलो को नुकसान होगा, बल्कि फैंस भी इससे दूर हो जाएंगे। अब ट्रिपल एच और उनकी टीम यह तो नहीं चाहेगी कि उनकी महीनों की मेहनत एक गलती के कारण खराब हो जाए। ऐसे में Backlash 2025 में दोनों को अलग होना चाहिए या कम से कम एक धोखा तो सोलो की तरफ से जरूर होना चाहिए।
#2 WWE Backlash 2025 में जेकब फाटू को बचाने तथा नया चैंपियन देने के लिए यह कदम उठाना पड़ेगा
जेकब फाटू बेहद ताकतवर हैं और वह Backlash 2025 में एक फैटल फोर वे मैच में अपनी यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगे। इसके दौरान ड्रू मैकइंटायर, डेमियन प्रीस्ट और एलए नाइट होंगे। अब अगर इस मुकाबले में जेकब बिना पिन हुए टाइटल हार जाते हैं तो उससे उनके काम को नुकसान नहीं होगा। वहीं अगर सोलो सिकोआ के कारण ऐसा होता है तो उससे जेकब का एक ऐसा रूप सामने आएगा, जो सबके लिए मुश्किल बन जाएगा। इसी वजह से सोलो का धोखा देना स्टोरी के लिए सही होगा।
#1 सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के बीच स्टोरी को WWE टाइटल की जरूरत नहीं है
WWE Backlash 2025 में अगर जेकब फाटू को सोलो सिकोआ के कारण हार मिलती है, और वह टाइटल रिटेन करने में नाकाम रहते हैं, तो उससे दोनों के बीच रिश्ते में दरार आएगी। वहीं यह टाइटल अगर डेमियन प्रीस्ट या ड्रू मैकइंटायर को मिलता है, तो उससे उनकी स्टोरी बेहतर होगी। जेकब और सोलो को एक तकरार के लिए किसी टाइटल की जरूरत नहीं है। अगर कंपनी इस स्टोरी को SummerSlam 2025 तक बिल्ड करे, तो उससे सबको ही फायदा होगा। वैसे देखना होगा कि क्या वाकई में WWE यह फैसला लेता है या नहीं।