3 कारण क्यों Solo Sikoa को Cody Rhodes को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनना चाहिए 

WWE, Roman Reigns, Solo Sikoa, Cody Rhodes,
क्या सोलो सिकोआ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बन पाएंगे? (Photo: WWE.com)

Reasons Solo Sikoa Become Undisputed WWE Champion: सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को इस हफ्ते SmackDown में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच मिलने वाला है। खास बात यह है कि यह मैच स्टील केज के अंदर देखने को मिलने वाला है। इस महामुकाबले में ब्लडलाइन के अलावा रोमन रेंस (Roman Reigns) के दखल देने की संभावना भी बनी हुई है। इस वजह से यह देखना रोचक होगा कि ट्राइबल चीफ यह मैच जीत पाते हैं या नहीं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों सोलो सिकोआ को कोडी रोड्स को हराकर नया अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनना चाहिए।

Ad

3- WWE में एक और बड़ी हार से सोलो सिकोआ के ट्राइबल चीफ कैरेक्टर को तगड़ा झटका लगेगा

Ad

सोलो सिकोआ ने SummerSlam में कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE मैच लड़ा था लेकिन रोमन रेंस के दखल के कारण उन्हें मुकाबले में हार मिली थी। सोलो मौजूदा समय में एक और बड़ी हार डिजर्व नहीं करते हैं। अगर वो स्टील केज मैच में भी कोडी को हराने में नाकाम रहते हैं तो इससे उनके ट्राइबल चीफ कैरेक्टर को तगड़ा झटका लगेगा।

इस चीज़ का नए ब्लडलाइन पर भी काफी असर पड़ने वाला है। देखा जाए तो जब रोमन रेंस WWE में ट्राइबल चीफ बने थे तो उन्हें कुछ सालों तक कोई पिन नहीं कर पाया था। सोलो सिकोआ को भी ट्राइबल चीफ के रूप में कम-से-कम एक साल तक कुछ इसी तरह की बुकिंग देनी चाहिए।

2- अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप की कहानी का रोमांच बढ़ाने के लिए

Ad

रोमन रेंस ने अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन के रूप में काफी शानदार काम किया था। इस दौरान इस टाइटल के लिए कई बेहतरीन स्टोरीलाइन देखने को मिली थी। कोडी रोड्स इस चैंपियनशिप को होल्ड करने के बाद से ही फाइटिंग चैंपियन साबित हुए हैं। हालांकि, कई फैंस को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन पसंद नहीं आ रही है।

यह चीज़ दर्शाती है कि कंपनी को इस टाइटल की बुकिंग में बदलाव करने की जरूरत है। अगर सोलो सिकोआ को SmackDown में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने के लिए बुक किया जाता है तो इससे इस टाइटल की कहानी को लेकर नया रोमांच पैदा होगा। इसके बाद यह देखना रोचक होगा कि कोडी रोड्स अपने कट्टर दुश्मन सोलो से टाइटल वापस हासिल करने के लिए क्या करने वाले हैं।

1- अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप पिक्चर में रोमन रेंस की एंट्री हो जाएगी

Ad

रोमन रेंस WrestleMania XL में कोडी रोड्स के हाथों अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हार गए थे। इसके बाद रोमन ने सोलो सिकोआ के खिलाफ फिउड करने के लिए SummerSlam 2024 में बेबीफेस के रूप में वापसी की थी। देखा जाए तो कोडी भी मौजूदा समय में फेस की भूमिका में हैं इसलिए रोमन को फिलहाल टाइटल मैच मिलने की संभावना कम लग रही है।

हालांकि, अगर सोलो सिकोआ SmackDown में अमेरिकन नाईटमेयर को हराकर टाइटल जीत जाते हैं तो रेंस की अपने आप अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप पिक्चर में एंट्री हो जाएगी। यही नहीं, असली ट्राइबल आने वाले समय में सोलो को हराकर एक बार फिर चैंपियन बन सकते हैं। संभव है कि इसके बाद रोमन रेंस पिछले रन की तरह ही लंबे समय तक टाइटल होल्ड करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications