3 कारण क्यों Solo Sikoa को 2025 Royal Rumble मैच द्वारा WWE में वापसी करके Roman Reigns को एलिमिनेट करना चाहिए

Ujjaval
सोलो सिकोआ क्या Royal Rumble का बनेंगे हिस्सा? (Photo: Roman Reigns Instagram & WWE.com)
सोलो सिकोआ क्या Royal Rumble का बनेंगे हिस्सा? (Photo: Roman Reigns Instagram & WWE.com)

Reasons Solo Sikoa Should Eliminate Roman Reigns: WWE के इस साल के मेंस रॉयल रंबल (Royal Rumble) मैच के लिए तगड़े स्टार्स की एंट्री अनाउंस हो गई है। मैच में रोमन रेंस (Roman Reigns) भी हैं और वो बवाल मचा सकते हैं। उनका लक्ष्य इस मैच को जीतकर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को वापस पाने की राह पर जाना है। हालांकि, सोलो सिकोआ उनके लिए मुश्किल बन सकते हैं। दोनों के बीच काफी महीनों से दुश्मनी चल रही है। इसका अंत हुआ है या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। सोलो अभी एक्शन से दूर हैं। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों सोलो सिकोआ को 2025 Royal Rumble मैच द्वारा WWE में वापसी करके रोमन रेंस को एलिमिनेट करना चाहिए।

3- सोलो सिकोआ के लिए Royal Rumble मैच द्वारा हार का बदला लेने और आगे बढ़ने का अच्छा विकल्प होगा

सोलो सिकोआ Raw Netflix डेब्यू शो में हार के बाद अगले ही SmackDown में नज़र नहीं आए। इसके बाद उन्होंने ब्लू ब्रांड के एक शो में वापसी की और बिना कुछ बोले ही चले गए। वो पिछले SmackDown में दिखाई नहीं दिए और उनके अगले शो में आने के चांस भी ना के बराबर ही है। साफ तौर पर सोलो के मन में कुछ चल रहा है। वो काफी महीनों से अपने परिवार के साथ लड़ रहे हैं।

अब सोलो सिकोआ अलग दिशा में जाना चाहेंगे लेकिन उन्हें भी पता है कि रोमन रेंस के खिलाफ मिली हार के चलते उनका कद काफी ज्यादा कम हुआ है। वो इस नुकसान की भरपाई करना चाहेंगे। इसी वजह से वो 2025 के Royal Rumble मैच से रोमन रेंस को बाहर निकाल सकते हैं और बदला ले सकते हैं। इसके बाद वो किसी शो में आकर बता सकते हैं कि उनका बदला पूरा हो गया है और अब वो आगे बढ़ना चाहेंगे। यह एंगल भी काफी रोचक रह सकता है।

2- WWE फैंस को Royal Rumble का सबसे बड़ा सरप्राइज देने के लिए सोलो सिकोआ उठा सकते हैं बड़ा कदम

2025 के मेंस Royal Rumble मैच के लिए रोमन रेंस को जीत का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है। उनकी जीत के चांस ज्यादा लग रहे हैं लेकिन अगर सोलो सिकोआ उन्हें एलिमिनेट करते हैं, तो यह इस पूरे मैच का सबसे बड़ा सरप्राइज साबित हो सकता है। कुछ फैंस यह मानकर चल रहे हैं कि अगर रोमन एलिमिनेट भी होते हैं, तो फिर ड्रू मैकइंटायर या सीएम पंक उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने वाले रेसलर हो सकते हैं।

अभी कोई भी WWE स्टार सोलो सिकोआ के उन्हें बाहर करने के बारे में नहीं सोच रहा है। इसी वजह से अगर सोलो, रोमन के जीत के लक्ष्य को खराब करके उन्हें एलिमिनेट कर देते हैं, तो यह एक बड़ा शॉकर रहेगा। अगर यह बीच मैच में हुआ, तो फिर आगे के लिए मुकाबला अनप्रेडिक्टेबल हो जाएगा। कोई इसके बाद विजेता का आसानी से अनुमान नहीं लगा पाएगा।

1- WWE दिग्गज रोमन रेंस से रीमैच पाने के लिए उन्हें Royal Rumble मैच से एलिमिनेट करना चाहिए

WWE में सोलो सिकोआ का अगला कदम क्या होगा? यह किसी को नहीं पता है। इसी वजह से उन्हें लेकर अनुमान लगाना बहुत मुश्किल है लेकिन उनका जिस तरह का कैरेक्टर पिछले कुछ समय में रहा है, वो आसानी से हार नहीं मानेंगे। सोलो सिकोआ भले ही ट्राइबल चीफ पद और उला फाला हार गए हैं लेकिन वो इसे वापस हासिल करने की कोशिश करना चाहेंगे। वो अगर रोमन से सीधा मैच मांगेंगे, तो शायद इसके मिलने के चांस कम हो जेंगे।

सोलो सिकोआ को रोमन रेंस से मैच चाहिए, तो उन्हें किसी तरह का नुकसान पहुंचाना होगा। Royal Rumble मैच से बाहर करना इसी कारण बढ़िया विकल्प हो सकता है। सोलो सिकोआ मैच में अचानक आ सकते हैं। रोमन को एलिमिनेट करके चौंका सकते हैं। रोमन को बाहर करते ही जोर से रीमैच की बात कह सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications