Solo Sikoa Should Reunite Roman Reigns: WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने कुछ महीनों पहले तक ट्राइबल चीफ के तौर पर काम किया था। अब यह पद रोमन रेंस (Roman Reigns) के पास है। सोलो ने रेंस के खिलाफ होकर खुद को ट्राइबल चीफ बनाया था लेकिन अब चीजें बदल चुकी हैं। रोमन टॉप पर हैं और वो परिवार को लीड कर रहे हैं। कुछ कारणों से लगता है कि सोलो और रोमन का रीयूनियन हो सकता है। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों सोलो सिकोआ का WWE में रोमन रेंस के साथ रीयूनियन होना चाहिए।
3- WWE स्टार सोलो सिकोआ ने कहा था कि रोमन रेंस ट्राइबल चीफ बने, तो वो उन्हें एक्नॉलेज करेंगे
सोलो सिकोआ ने काफी महीनों पहले एक सैगमेंट में कहा था कि उनके पास उला फाला है और इसी वजह से उन्हें एक्नॉलेज किया जा रहा है। दूसरी ओर अगर रोमन भविष्य में दोबारा ट्राइबल चीफ बन गए, तो सोलो और उनके नए ब्लडलाइन मेंबर्स को रेंस को एक्नॉलेज करना होगा। Raw Netflix डेब्यू के साथ रोमन रेंस अब एकमात्र ट्राइबल चीफ बन चुके हैं।
सोलो सिकोआ इसी वजह से अब अपने बयान को सच साबित कर सकते हैं और रोमन रेंस को अपने ट्राइबल चीफ के तौर पर एक्नॉलेज कर सकते हैं। इसी के साथ सोलो का रोमन के साथ रीयूनियन देखने को मिल सकता है। सोलो ने जो बात बोली थी, अब उन्हें उसपर खरा उतरना चाहिए और रोमन के साथ जुड़कर उनके नेतृत्व में काम चाहिए।
2- WWE स्टार जेकब फाटू अब खिलाफ होते हुए नज़र आ रहे हैं, तो सोलो सिकोआ असली ब्लडलाइन से जुड़ सकते हैं
जेकब फाटू और सोलो सिकोआ दोनों ने काफी समय तक साथ काम किया। सोलो ने ही बतौर ट्राइबल चीफ, जेकब फाटू को WWE में जोड़ा था। फाटू ने सोलो के प्रति वफादारी दिखाई लेकिन अब बर्ताव में बदलाव देखने को मिल रहा है। सोलो Raw Netflix डेब्यू पर मिली हार के बाद से चुप थे और वो जेकब फाटू-टामा टोंगा को अकेले छोड़कर चले गए थे। SmackDown के हालिया एपिसोड में जेकब फाटू ने इसी चीज को लेकर गुस्से में सोलो सिकोआ को कंफ्रंट किया।
साफ तौर पर वो सिकोआ से निराश थे और बाद में मेन इवेंट में जब गलती से सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा पर हमला कर दिया, तो भी मामला बिगड़ता हुआ नज़र आया। जेकब गुस्से में सोलो की ओर बढ़े थे। साफ तौर पर सोलो को यह चीज दिख रही होगी कि उनके साथी अब खिलाफ हो रहे हैं। ऐसे में वो अपने पूर्व साथियों रोमन रेंस और असली ब्लडलाइन के पक्ष में जाने का फैसला ले सकते हैं। सोलो, रोमन के सामने अपनी भूल स्वीकार सकते हैं। जेकब और टोंगा अगर उनके खिलाफ होते हैं, तो सोलो के पास असली ब्लडलाइन का बैकअप रहेगा।
1- WWE दिग्गज रोमन रेंस ने कभी भी सोलो सिकोआ को धोखा नहीं दिया था
सोलो सिकोआ ने Clash at the Castle 2022 द्वारा डेब्यू किया था और इसके बाद से वो रोमन रेंस के साथ थे। सोलो को रोमन के साथ रहते हुए काफी फायदा हुआ और वो आगे आए। इसी बीच सोलो ने भी अपनी वफादारी दिखाई और बदले में उन्हें काफी कुछ जानने को मिला। इससे उनके अनुभव में सुधार हुआ। रोमन हमेशा से सोलो के काफी करीब रहे हैं और उन्होंने कभी सोलो के साथ खराब बर्ताव नहीं किया।
रोमन रेंस के द उसोज़ के साथ रिश्ते बिगड़ गए थे लेकिन उन्होंने सोलो सिकोआ से अपने संबंध खराब नहीं किए। पहला कदम सोलो ने ही उठाया और रोमन के खिलाफ होकर उनकी उला फाला ले ली। सोलो को अब अपनी गलती का अंदाजा लग गया होगा और ऐसे में वो इसे सुधारने का फैसला ले सकते हैं। इसके लिए वो रोमन से माफी मांगते हुए दोबारा उनके साथ जुड़ सकते हैं।