3 कारण क्यों जेकब फाटू ने WWE SmackDown में अचानक वापसी कर रोमन रेंस को तहस-नहस किया

WWE
WWE SmackDown में जेकब फाटू ने वापसी कर मचाया बवाल (Photo: WWE.com)

Reasons Why Jacob Fatu Attack Roman Reigns SmackDown: WWE SmackDown में इस हफ्ते रोमन रेंस (Roman Reigns) की नई ब्लडलाइन ने बुरी हालत कर दी। ये सब जेकब फाटू की वजह से हुआ। उन्होंने वापसी कर रेंस के ऊपर खतरनाक हमला किया। इसके बाद सोलो सिकोआ ने अपना दम दिखाया और पूरा पलड़ा अपनी तरफ खींच लिया।

Ad

वैसे इस शो में फाटू के आने की उम्मीद किसी ने नहीं की थी। SummerSlam 2024 में वो चोटिल हुए थे। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों पर चर्चा करेंगे कि क्यों जेकब ने अचानक वापसी कर रेंस का बुरा हाल कर दिया।

#3 WWE SmackDown में ब्लडलाइन की स्टोरी को बैलेंस करने के लिए

Ad

SummerSlam में रेंस ने वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रोमन ने सिकोआ, टामा टोंगा और टांगा लोआ की हालत खराब की। इस बार भी शुरूआत में असली ट्राइबल चीफ का ही पलड़ा भारी रहा था।

लगातार नई ब्लडलाइन के खिलाफ अभी तक रोमन को मजबूत कंपनी ने दिखाया। फाटू एक ऐसे शख्स हैं जो रेंस को अच्छी टक्कर दे सकते हैं। स्टोरी को संतुलन बनाए रखने और सिकोआ का दबदबा कायम करने के लिए शायद WWE ने फाटू की वापसी कराई। देखा जाए तो अब दोनों पक्ष बराबर जगह पर खड़े हैं।

#2 क्या WWE सुपरस्टार रोमन रेंस फिर से लेंगे ब्रेक?

Ad

रोमन रेंस शायद अब कुछ हफ्ते SmackDown में नज़र नहीं आएंगे। फाटू की ताकत का आप सभी को अंदाजा है। जेकब जिसके ऊपर हमला करते हैं उसकी हालत खराब हो जाती है। इंंजर्ड का एंगल दिखाकर रेंस को कुछ टाइम टीवी से दूर करने के लिए फाटू ने वापसी की हो सकती है।

ब्लडलाइन द्वारा किए गए अटैक के बाद रेंस दर्द से कराह रहे थे। शायद आगे आने वाले एपिसोड में बताया जा सकता है कि रेंस को थोड़ा चोट लगी है और वो पूरी तरह फिट होने के बाद वापसी करेंगे। इस तरह का काम जेकब के आने के बाद ही हो सकता था।

#1 WWE रिंग में रोमन रेंस और जेकब फाटू के बीच वन-ऑन-वन मुकाबला बिल्ड करने के लिए

Ad

फाटू और रोमन के बीच अब आगे जाकर सिंगल्स मुकाबला देखने को मिल सकता है। शायद इसे बिल्ड करने के लिए ही फाटू ने वापसी की हो सकती है। रेंस की वापसी के बाद से ही फैंस जेकब के साथ उनके मैच की उम्मीद लगाकर बैठे हैं।

कंपनी ने दोनों के बीच बड़े मुकाबले का प्लान जरूर बनाया होगा। सोलो सिकोआ के साथ मैच से पहले शायद अब रेंस को फाटू से निपटना होगा। वैसे इन दोनों के बीच अगर मैच होगा तो फिर फैंस को जरूर मजा आएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications