3 कारण क्यों रोमन रेंस ने WWE SmackDown में धमाकेदार वापसी कर हड़कंप मचाया

WWE
WWE SmackDown में रोमन रेंस ने ब्लडलाइन के ऊपर किया अटैक (Photo: WWE.com)

Reasons Why Roman Reigns Return SmackDown: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त रहा। मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने वापसी कर बवाल मचाया। उन्होंने सोलो सिकोआ, टामा टोंगा और टांगा लोआ की पिटाई की। रेंस को देखकर फैंस भी खुश हो गए।

Ad

रोमन रेंस ने कोई प्रोमो नहीं दिया और सीधे आकर अपने दुश्मनों पर टूट पड़े। एक अलग ही अंदाज में वो दिखे। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों रेंस ने WWE SmackDown में धमाकेदार वापसी कर हड़कंप मचाया।

#3 WWE यूनिवर्स को बताने के लिए कि अभी भी SmackDown में उनका ही दबदबा है

Ad

आप सभी को पता है कि पिछले चार साल रोमन रेंस ने जबरदस्त काम किया। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। कहा जाए तो SmackDown में उन्होंने एकछत्र राज किया। WrestleMania XL में हार के बाद पहली बार इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में रोमन नज़र आए।

रोमन ने आते ही रिंग में बवाल मचाया। इसके जरिए उन्होंने बता दिया है कि अभी भी ब्लू ब्रांड में उनका दबदबा है। उन्होंने अपना जलवा दिखाकर ऐलान कर दिया कि उनका वर्चस्व हमेशा इस ब्रांड पर रहेगा।

#2 WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ को याद दिलाने के लिए कि वो ही असली ट्राइबल चीफ हैं

Ad

SmackDown के मेन इवेंट में पहले सोलो सिकोआ ने कहा कि वो ट्राइबल चीफ हैं। अंत में स्टेज से भी वो लगातार इस चीज का दावा कर रहे थे। रोमन रेंस ने आकर सिकोआ को बता दिया है कि असली ट्राइबल चीफ वो हैं।

रोमन ने टामा टोंगा और टांगा लोआ के ऊपर खतरनाक अटैक किया। फैंस उनके इस तरह के कारनामे पहले भी देख चुके हैं। उन्होंने अपना पुराना अंदाज दिखाया और सिकोआ को कह दिया कि वो उनसे ऊपर नहीं जा सकते हैं।

#1 क्या रोमन रेंस WWE Bash in Berlin में सोलो सिकोआ के खिलाफ मैच चाहते हैं?

Ad

WWE Bash in Berlin का आयोजन 31 अगस्त को जर्मनी में होगा। ट्रिपल एच ने इस शो को हिट बनाने के लिए कुछ बड़े प्लान तैयार किए होंगे। इवेंट का हिस्सा रोमन रेंस भी बन सकते हैं। शायद रोमन अब सिकोआ के खिलाफ इस प्रीमियम लाइव इवेंट में मैच चाहते हैं। इस वजह से ही उन्होंने ब्लू ब्रांड में आकर बवाल मचाया।

रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच जंग इस बात की है कि असली ट्राइबल चीफ कौन है। Bash in Berlin में इनके बीच अगर मुकाबला हुआ तो फिर उसमें शर्त भी जोड़ी जा सकती है। जो मैच में जीत हासिल करेगा वो ही असली ट्राइबल चीफ होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications