3 कारण क्यों शेन मैकमैहन WWE को छोड़कर AEW के साथ बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकते हैं

WWE
क्या शेन मैकमैहन देंगे WWE को बड़ा झटका? (Photo: WWE.com)

Reasons Why Shane McMahon Can Leave WWE: 29 जुलाई, 2024 को AEW के प्रेसिडेंट और WWE दिग्गज शेन मैकमैहन (Shane McMahon) की बीच गुप्त मीटिंग हुई है। इसकी एक तस्वीर लीक होने के बाद अब काफी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कहा जा रहा है कि बहुत जल्द AEW का रूख शेन कर सकते हैं।

Ad

साल 2022 से WWE का पूरा कंट्रोल ट्रिपल एच के हाथ में आ गया है। शेन मैकमैहन अब ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों के बारे में बात करेंगे कि क्यों मैकमैहन WWE को छोड़कर AEW के साथ बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकते हैं।

#3 क्या शेन मैकमैहन का WWE दिग्गज ट्रिपल एच के साथ मनमुटाव हो गया है?

Ad

ट्रिपल एच की लीडरशिप में WWE में अच्छा काम हो रहा है। विंस मैकमैहन के पास जब WWE का कंट्रोल था तब शेन मैकमैहन ज्यादातर पर्दे के आगे रहते थे। रिंग में भी उनका प्रदर्शन देखने को मिलता था।

विंस के जाने के बाद शेन के हाथ से भी कई चीजें चली गईं हैं। अब कंपनी के फैसलों में उनका कोई रोल नहीं रहता है। शेन इन सभी चीजों का जिम्मेदार शायद ट्रिपल एच को मानते होंगे। दोनों के बीच WWE के क्रिएटिव कंट्रोल को लेकर मनमुटाव होने की उम्मीद भी है। इस कारण से शायद अब शेन ने AEW में जाने का मन बना लिया होगा।

#2 टोनी खान द्वारा WWE दिग्गज को बड़ा ऑफर दिया जा सकता है

Ad

शेन मैकमैहन के पास मौजूदा समय में शायद WWE का कोई शेयर नहीं है। उनके कॉन्ट्रैक्ट को लेकर भी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। साल 2022 में बैकस्टेज बवाल होने के बाद विंस ने शेन को कंपनी से जाने के लिए भी कह दिया था। कुल मिलाकर देखा जाए तो पिछले कुछ समय से चीजें शेन के पक्ष में बिल्कुल नहीं हैं।

अब शायद शेन मैकमैहन रेसलिंग की दुनिया में नई शुरूआत करने के बारे में सोच रहे हैं। आप सभी को पता है कि टोनी खान के पास पैसों की बिल्कुल कमी नहीं है। वो शेन को बड़ा ऑफर दे सकते हैं। इसमें चौंकने वाली बात नहीं होगी अगर शेन को AEW के कुछ शेयर मिल जाएं। टोनी को पता है कि शेन अगर AEW में आएंगे तो उन्हें बहुत फायदा होगा।

#1 WWE में क्रिएटिव कंट्रोल अब हाथ में नहीं रहा लेकिन AEW में मिल सकता है

Ad

आज से दो साल पहले शेन मैकमैहन WWE में क्रिएटिव टीम के हिस्सा थे। कई बड़े मैचों के प्रोड्यूसर के रूप में उनकी जबरदस्त भागीदारी रहती थी। जब भी कोई निर्णय लिया जाता था तो उनसे पूछा जाता था। अब ये चीज बिल्कुल भी नहीं है।

अगर AEW में शेन जाते हैं तो उनके हाथ में क्रिएटिव कंट्रोल भी आ सकता है। इस चीज का अनुभव उन्हें कई सालों से है। टोनी खान ये जिम्मा उन्हें सौंप सकते हैं। इससे मैकमैहन भी अपने पुराने अंदाज में लौट सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications