3 कारण क्यों इस हफ्ते WWE SmackDown में दिग्गज The Rock नज़र नहीं आए

WWE
क्यों इस हफ्ते WWE SmackDown में द रॉक ने एंट्री नहीं की? (Photo: WWE.com)

Reasons Why The Rock Not Seen SmackDown: WWE Bad Blood 2024 में किसी ने नहीं सोचा था कि द रॉक (The Rock) वापसी करेंगे। उन्होंने शो के अंत में आकर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया। रॉक ने कोडी रोड्स, रोमन रेंस और जिमी उसो को घूरकर देखा। सभी ने उम्मीद लगाई थी कि वो इस हफ्ते SmackDown में नज़र आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शायद इस चीज से WWE यूनिवर्स को बहुत दुख हुआ होगा। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन कारणों के बारे में बात करेंगे कि क्यों द ग्रेट वन ब्लू ब्रांड के शो में नहीं आए।

Ad

#3 द रॉक को लेकर WWE आगे के लिए उत्साह बनाकर रखना चाहता है

Ad

Bad Blood 2024 के अंत में द रॉक ने एंट्री कर सभी को चौंका दिया। उनकी इस वापसी का किसी को अंदाजा नहीं था। उन्होंने जबरदस्त माहौल बना दिया था। सभी ये जानने के लिए बेकरार हो गए कि द ग्रेट वन का अगला कदम क्या होगा। इसके लिए फैंस ब्लू ब्रांड के एपिसोड का इंतजार कर रहे थे।

SmackDown में इस हफ्ते वो नहीं आए और ना ही उनका जिक्र हुआ। शायद कंपनी आगे के लिए उन्हें लेकर उत्साह बनाकर रखना चाहती है। जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेंगे, वैसे-वैसे फैंस की बेताबी बढ़ेगी। इसके बाद किसी सही मौके पर एंट्री कर वो सभी को चौंका सकते हैं।

#2 WWE SmackDown में कंपनी का पहले शायद कुछ और प्लान है

Ad

SmackDown की शुरूआत में रोमन रेंस और जिमी उसो का सैगमेंट देखने को मिला। जिमी ने इस दौरान जे उसो के साथ रीयूनियन के संकेत दिए। ऐसा लग रहा है कि कंपनी अब पहले रोमन, जिमी और जे के प्लान को लेकर आगे बढ़ना चाहती है।

आने वाले कुछ हफ्तों में तीनों भाइयों का मिलन देखने को मिल सकता है। WWE उसके बाद ही शायद द रॉक को लेकर कोई बड़ा कदम उठाएगा। ओरिजिनल ब्लडलाइन के साथ आने से आगे के लिए भी कुछ नई कहानियां निकल कर सामने आ सकती है।

#1 क्या WWE SmackDown में द रॉक की जरूरत नहीं थी?

Ad

SmackDown के एपिसोड की बुकिंग इस हफ्ते अच्छे अंदाज में की गई थी। रोमन रेंस के आने से शो वैसे ही हाइप हो गया था। जिमी उसो की लंबे समय बाद इन-रिंग एक्शन में वापसी देखने को मिली। उन्होंने मेन इवेंट में सोलो सिकोआ का सामना किया।

देखा जाए तो शो इतना अच्छा था कि द रॉक की जरूरत नहीं थी। शायद WWE ने इस वजह से ही उन्हें बुक नहीं किया। आगे आने वाले हफ्तों में अगर द ग्रेट वन को ब्लू ब्रांड के लिए शेड्यूल किया गया तो फिर इसका फायदा मिल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications