3 बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने 2024 में WWE को अलविदा कहा और AEW का हिस्सा बन गए

Ujjaval
WWE से कुछ स्टार्स इस साल AEW में गए हैं (Photo: Bobby Lashley Instagram)
WWE से कुछ स्टार्स इस साल AEW में गए हैं (Photo: Bobby Lashley Instagram)

Stars Left WWE & Joined AEW in 2024: 2020 के बाद से WWE द्वारा कई सारे रेसलर्स रिलीज किए गए हैं। इसी बीच कुछ ने खुद भी कंपनी छोड़ने का फैसला किया है। ज्यादातर स्टार्स ने AEW में कदम रखा, वहीं कुछ इंडिपेंडेंट सर्किट पर काम कर रहे हैं। 2024 में भी यही सिलसिला जारी रहा। कुछ रेसलर्स ने WWE को इस साल छोड़ने का मन बनाया और वो AEW में हिस्सा बन गए। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने 2024 में WWE को अलविदा कहा और AEW का हिस्सा बन गए।

Ad

3- WWE छोड़ने के बाद पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रिकोशे ने AEW में कदम रखा

Ad

रिकोशे को रेसलिंग जगत के सबसे जबरदस्त हाई-फ्लाइंग सुपरस्टार्स के रूप में गिना जाता है। WWE में रिकोशे ने मिड कार्ड स्टार के रूप में तगड़ा काम किया। वो NXT नॉर्थ अमेरिकन, यूनाइटेड स्टेट्स और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बनने में सफल हुए। रिकोशे का WWE में रन ठीक रहा लेकिन उन्होंने कंपनी छोड़ने का फैसला किया। वो 30 जून 2024 को आखिरी बार WWE में नज़र आए।

रिकोशे ने इसके बाद एक बड़ा फैसला किया। उन्होंने All In 2024 में अपना डेब्यू किया। इसके बाद से वो वहां काम करके जबरदस्त नाम कमा रहे हैं। वो लगातार टीवी का हिस्सा बन रहे हैं और उन्हें सही तरह से बुक किया जा रहा है। फैंस रिकोशे के कुछ टॉप स्टार्स जैसे विल ऑस्प्रे, MJF, एडम कोल, जॉन मोक्सली और अन्य रेसलर्स के खिलाफ मैच देखना चाहेंगे। यह मुकाबले आगे संभव हो सकते हैं।

2- MVP ने WWE से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होते ही AEW के जाने का फैसला किया

Ad

MVP ने WWE में 2020 के Royal Rumble मैच द्वारा वापसी की थी और इसके बाद वो मैनेजर के तौर पर काम करने लगे। वो बीच-बीच में रेसलिंग भी करते थे लेकिन उनका मुख्य किरदार एक मैनेजर का था। MVP ने बॉबी लैश्ले को काफी समय तक मैनेज किया और उनका हर्ट बिजनेस के साथ रन भी फैंस को पसंद आया था। हालांकि, ओमोस के साथ जुड़ने के बाद MVP की बुकिंग में गिरावट आई।

वो टीवी पर बेहद कम नज़र आने लगे और उनका रिंग में आखिरी मैच भी बहुत पहले आया था। साफ तौर पर वो अपनी बुकिंग से खुश नहीं थे। इसी वजह से उन्होंने करियर को लेकर एक बड़ा फैसला लिया। MVP का कॉन्ट्रैक्ट 16 अगस्त 2024 को खत्म हो गया और उन्होंने नई डील साइन नहीं की। 25 सितंबर 2024 को AEW डेब्यू किया। इसके बाद से वो वहां नज़र आ रहे हैं। उन्होंने हर्ट सिंडिकेट नाम के फैक्शन की शुरुआत की है। उनका शेल्टन बैंजामिन और बॉबी लैश्ले के साथ रीयूनियन हो गया है।

1- पूर्व WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले ने AEW में कदम रखा

Ad

WWE में बॉबी लैश्ले ने 2018 में रिटर्न किया था और छह सालों तक काम किया। उनका रन बेहद अच्छा रहा था लेकिन हालिया बुकिंग से वो बेहद निराश थे। इसी वजह से उन्होंने अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने दिया। 16 अगस्त 2024 को लैश्ले की डील WWE के साथ समाप्त हो गई और यह फैंस के लिए बेहद निराश करने वाली चीज थी। कई लोग इससे निराश भी नज़र आ रहे थे।

बॉबी लैश्ले ने 30 अक्टूबर 2024 को AEW Dynamite में अपना धमाकेदार डेब्यू किया। उन्होंने यहां आकर स्वर्व स्ट्रिकलैंड पर हमला किया। इसी के साथ उनका शेल्टन बैंजामिन और MVP के साथ रीयूनियन देखने को मिल गया। यह ग्रुप AEW में जरूर बवाल मचा सकता है। बॉबी ने WWE में जिस तरह से प्रभावित किया और वर्ल्ड चैंपियन बने। फैंस को उम्मीद रहेगी कि लैश्ले कुछ ऐसा ही काम AEW में भी करते हुए नज़र आएंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications