3 सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ रोमन रेंस का वापसी के बाद पहला मैच WWE Bash in Berlin 2024 में हो सकता है

 WWE
क्या WWE Bash in Berlin में रोमन रेंस एक्शन में नज़र आएंगे? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Possible Opponents Bash in Berlin: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट Bash in Berlin 2024 होगा। 31 अगस्त को इसका लाइव प्रसारण जर्मनी से होगा। SummerSlam में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने वापसी कर धमाल मचाया। अब उम्मीद की जा रही है कि Bash in Berlin में भी उनका जलवा देखने को मिलेगा।

इस प्रीमियम लाइव इवेंट में अगर रोमन रेंस मैच लड़ेंगे तो फैंस को मजा आएगा। जर्मनी में शो है तो जरूर कंपनी ने कुछ बड़ा प्लान बनाया होगा। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिनके साथ Bash in Berlin 2024 में रेंस का मुकाबला हो सकता है।

#3 क्या WWE Bash in Berlin 2024 में रोमन रेंस का होगा रीमैच?

WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस के 1316 दिनों के टाइटल रन का अंत किया था। SummerSlam में रोमन ने सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया। कोडी रोड्स ने अपना टाइटल रिटेन किया और कहीं ना कहीं रेंस ने उनकी मदद की। रोमन और सिकोआ की राइवलरी अब आगे बढ़ेगी लेकिन इससे पहले हेड ऑफ द टेबल सभी को चौंका सकते हैं।

कोडी रोड्स के खिलाफ रोमन रेंस रीमैच की मांग कर सकते हैं। रेंस को Bash in Berlin 2024 में कोडी के खिलाफ मुकाबला मिल सकता है। फैंस भी दोनों के बीच मैच देखना पसंद करेंगे। इससे WWE को अच्छा फायदा हो सकता है।

#2 क्या सीधे WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ को टक्कर देंग रोमन रेंस?

रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच वन-ऑन-वन मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। सिकोआ को सबक सिखाने में ज्यादा देरी रोमन नहीं करना चाहेंगे। वो सीधे Bash in Berlin 2024 में मैच के लिए सोलो को चुनौती दे सकते हैं।

अगर ये मुकाबला होता है तो फिर सिकोआ से रेंस अपना बदला ले सकते हैं। आप सभी को पता है कि WrestleMania XL के बाद सिकोआ ने ब्लडलाइन पर पूरी तरह कब्जा कर लिया। उन्होंने कई बार रोमन के ऊपर भी निशाना साधा।

#1 क्या WWE Bash in Berlin 2024 में जेकब फाटू से भिड़ना चाहेंगे रोमन रेंस?

youtube-cover

सोलो सिकोआ की सबसे बड़ी ताकत अभी तक फाटू रहे हैं। उन्होंने अपने दुश्मनों के ऊपर खतरनाक अटैक किया है। रेंस को अगर नई ब्लडलाइन से टक्कर लेनी है तो सबसे पहले जेकब से निपटना होगा। Bash in Berlin 2024 में फाटू को रोमन अपना शिकार बनाकर उन्हें कमजोर कर सकते हैं।

रोमन और फाटू के बीच मैच होगा तो इससे कंपनी को भी फायदा होगा। साथ ही साथ ब्लडलाइन की स्टोरी को आगे शानदार मोमेंटम मिलेगा। पॉल हेमन के ऊपर हुए अटैक का बदला भी फाटू को हराकर रोमन ले सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now