3 सुपरस्टार्स जो WWE में The Rock द्वारा धोखा देने की स्थिति में Roman Reigns का साथ दे सकते हैं

WWE
जानिए लिस्ट में किन WWE दिग्गजों का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Superstars Who Can Support Roman Reigns: WWE Bad Blood 2024 में द रॉक (The Rock) की वापसी के बाद ब्लडलाइन की स्टोरी काफी रोमांचक हो गई है। इस इवेंट में रोमन रेंस ने कोडी रोड्स के साथ टीम बनाकर जेकब फाटू और सोलो सिकोआ का सामना किया था। SummerSlam 2024 में वापसी के बाद से रोमन की राइवलरी सिकोआ के साथ चल रही है। रोमन के साथ जिमी उसो हैं। नंबर्स गेम के हिसाब से देखा जाए तो नई ब्लडलाइन काफी आगे है। इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो द रॉक द्वारा धोखा देने की स्थिति में ओरिजिनल ट्राइबल चीफ का साथ दे सकते हैं।

#3 WWE दिग्गज जॉन सीना की द रॉक और सोलो सिकोआ से रही है राइवलरी

youtube-cover

कई मौजूदा और पूर्व WWE स्टार्स का ब्लडलाइन और उनके मेंबर्स के साथ एक इतिहास रहा है, जिसमें जॉन सीना भी शामिल हैं। सीना की साल 2010 में द रॉक और साल 2023 में सोलो सिकोआ के साथ यादगार राइवलरी रही थी।

द रॉक और सोलो सिकोआ एक हो जाएंगे तो फिर रोमन रेंस के साथ ही जाना जॉन सीना पसंद करेंगे। उनका जनवरी, 2025 से रिटायरमेंट टूर भी शुरू होगा। इसको मद्देनजर रखते हुए भी सीना बड़ा कदम उठाकर रेंस की मदद कर सकते हैं।

#2 ब्रॉन लैसनर WWE में अपनी चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैं

youtube-cover

SummerSlam 2023 में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद से WWE टीवी पर अभी तक ब्रॉक लैसनर नज़र नहीं आए हैं। इस साल की शुरूआत में उनकी वापसी की खबरें सामने आई थीं लेकिन एक विवाद में उनका नाम आ गया था। इसके बाद से कंपनी ने उनसे थोड़ा दूरी बना ली थी।

ब्रॉक अब कभी भी WWE में वापसी कर सकते हैं। द रॉक और लैसनर का इतिहास भी काफी तगड़ा रहा है। ब्रॉक अचानक रिंग में एंट्री कर रोमन रेंस के साथ आ सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर कहानी में नया मोड़ आ जाएगा।

#1 WWE दिग्गज स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन दे सकते हैं रोमन रेंस का साथ

youtube-cover

WrestleMania XL में रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। मुकाबले में द रॉक, जॉन सीना और द अंडरटेकर ने भी एंट्री की। कई लोगों ने उस दौरान स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के आने की उम्मीद भी लगाई थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

स्टोन कोल्ड ने अगले साल मेनिया में भाग लेने की इच्छा व्यक्त की है। द रॉक अगर नई ब्लडलाइन के साथ जाते हैं तो फिर रोमन का साथ देने के लिए स्टोन कोल्ड वापसी कर सकते हैं। ये बहुत अच्छा कदम रहेगा। यहां से फिर WrestleMania 41 के लिए भी तगड़े मैच का प्लान बनाया जा सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now