Survivor Series में डेब्यू करने वाले 3 सुपरस्टार्स जिन्होंने WWE में खूब नाम कमाया

WWE
WWE Survivor Series का इतिहास बहुत तगड़ा रहा है (Photo: WWE.com)

Superstars Who Debuted Survivor Series And Earned Big Name: WWE में इस समय Survivor Series 2024 की तैयारियां चल रही हैं। ट्रिपल एच (Triple H) के एरा में अभी तक लगभग सभी प्रीमियम लाइव इवेंट हिट रहे हैं। Survivor Series हमेशा ही फैंस के लिए खास रहता है। हर साल कोई ना कोई बड़ा सरप्राइज जरूर देखने मिलता है। इवेंट के इतिहास पर नज़र डालें तो कई यादगार डेब्यू भी देखने को मिले हैं। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्होंने Survivor Series में डेब्यू किया और फिर WWE में खूब नाम कमाया।

Ad

#3 द अंडरटेकर ने WWE Survivor Series 1990 में किया था डेब्यू

Ad

WWE में द अंडरटेकर ने खूब नाम कमाया। वो किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। करीब तीन दशकों तक उन्होंने अपने फैंस का मनोरंजन किया। उनका करियर बहुत लंबा रहा है। कुछ साल पहले उन्होंने रेसलिंग से संन्यास ले लिया था। साल 2022 में WWE ने उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था।

आपको बता दें अंडरटेकर का डेब्यू Survivor Series 1990 में हुआ था। उन्होंने टेड डी बाइस की टीम के मिस्ट्री पार्टनर के तौर पर शुरूआत की। इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और WWE में छा गए।

#2 रोमन रेंस ने WWE Survivor Series 2012 में किया था डेब्यू

youtube-cover
Ad

WWE के बड़े सुपरस्टार अब रोमन रेंस बन चुके हैं। साल 2020 के बाद तो उन्होंने हील के रूप में जबरदस्त काम कर सभी को अपना दीवाना बना दिया। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। WrestleMania 40 में कोडी रोड्स ने उन्हें हराकर उनके ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत किया था।

रोमन रेंस का मेन रोस्टर डेब्यू साल 2012 में हुए Survivor Series में हुआ था। उन्होंने सैथ रॉलिंंस और डीन एंब्रोज के साथ मिलकर जॉन सीना और रायबैक के ऊपर हमला किया था। इनके ग्रुप का नाम द शील्ड था। शील्ड से अलग होने के बाद रोमन का सिंगल्स रन बहुत ही जबरदस्त कंपनी में रहा।

#1 WWE Survivor Series 1996 में द रॉक ने किया था डेब्यू

Ad

द रॉक के WWE करियर के बारे में भी ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कंपनी में कई चैंपियनशिप हासिल की हैं। आज भी जब वो रिंग में आते हैं तो फैंस की ऊर्जा दोगुनी हो जाती है। उन्हें देखकर सभी खुशी से उछल पड़ते हैं।

द ग्रेट वन ने Survivor Series 1996 में डेब्यू किया था। वो एलिमिनेशन मैच का हिस्सा बने थे। उस समय उनका नाम रॉकी मैविया था। इसके बाद से WWE में रॉक ने कई मुकाम हासिल किए। उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर खूब नाम कमाया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications