Superstars Who Won Title On Their Debut: WWE में आकर बड़ा नाम बनाना हर किसी रेसलर का सपना होता है। इससे भी बड़ी बात कंपनी में आकर टाइटल जीतना है। ये मौका हर किसी को नहीं मिल पाता है। यहां तक कि टैलेंटेड सुपरस्टार्स के लिए भी अपनी पहली चैंपियनशिप पर कब्जा करने से पहले महीनों तक संघर्ष करना आम बात है। हालांकि, कुछ स्टार्स इतने भाग्यशाली रहे हैं कि उनके डेब्यू पर ही उनकी कमर में गोल्ड बंध गया। 25 अक्टूबर, 2024 को SmackDown के एपिसोड में मोटर सिटी मशीन गन्स ने कंपनी के लिए अपनी दूसरी उपस्थिति में ही WWE टैग टीम चैंपियंस बनकर सभी को चौंका दिया। इस आर्टिकल में हम उन तीन रेसलर्स की बात करेंगे जिन्होंने अपने डेब्यू में ही टाइटल हासिल किया।#3 WWE सुपरस्टार कार्लिटो ने 16 बार के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन को हराया था View this post on Instagram Instagram Postकार्लिटो इस समय Raw में जजमेंट डे ग्रुप का हिस्सा हैं। उन्होंने रोस्टर में एक आरामदायक स्थान हासिल कर खूब नाम कमाया। WWE में वो लंबे समय से काम कर रहे हैं। 20 साल पहले उन्होंने मेन रोस्टर में डेब्यू किया था।अपने डेब्यू में ही कार्लिटो ने सभी को चौंका दिया था। उन्होंने दिग्गज जॉन सीना को हराकर यूएस चैंपियनशिप अपने नाम की। मुकाबले का अंत साफ-सुथरा नहीं थी लेकिन फिर भी कार्लिटो ने वो कर दिखाया जिसकी उम्मीद बहुत कम लोगों ने की थी।#2 सैंटिनो मारेला बने थे WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनसैंटिनो मारेला को फैंस कॉमेडी के लिए याद रख सकते हैं लेकिन उन्होंने एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल की है। ऐसी उपलब्धि ब्रॉक लैसनर, द अंडरटेकर और जॉन सीना जैसे दिग्गज भी अपने नाम नहीं कर पाए हैं।16 अप्रैल, 2007 को Raw के एपिसोड में डेब्यू के दौरान ही मारेला ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीत ली थी। उन्होंने दिवंगत उमागा का सामना किया था, जो उस समय मौजूदा चैंपियन थे। बॉबी लैश्ले ने मैच में दखलअंदाजी की थी। उनकी वजह से ही मारेला ने एकतरफा जीत हासिल की।#1 पेज ने WWE Raw में किया था कमालसाल 2015 के बाद WWE का विमेंस डिवीजन मजबूत होना शुरू हुआ। हालांकि, इससे पहले भी कुछ गजब के कारनामे देखने को मिले थे। WrestleMania XXX के बाद Raw के पहले एपिसोड में एजे ली का सामना डेब्यू कर रही पेज से हुआ था।पेज ने एजे ली को हराकर डीवाज़ चैंपियनशिप अपने नाम की। किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो अपने पहले ही मुकाबले में टाइटल हासिल कर लेंगी। आपको बता दें पेज ने मेन रोस्टर में आने से पहले NXT में जबरदस्त काम किया था।