3 चीजें जो WWE SmackDown में Solo Sikoa द्वारा किए गए वॉकआउट के बाद देखने को मिल सकती हैं

WWE
SmackDown में सोलो सिकोआ का अगला कदम क्या होगा? (Photo: WWE.com)

Things Can Happen After Solo Sikoa Walkout: WWE SmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने वापसी की। Raw के Netflix डेब्यू शो में रोमन रेंस के खिलाफ मिली हार के बाद वो पहली बार नज़र आए थे। सिकोआ रिंग में आए और उन्होंने माइक हाथ में लिया। फैंस ने उन्हें इतना बू किया कि वो कुछ बोल ही नहीं पाए। सोलो इसके बाद फैंस के बीच से सीधे चलते बने। जेकब फाटू ने फिर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जो ब्लू ब्रांड में सिकोआ द्वारा वॉकआउट के बाद देखने को मिल सकती हैं।

Ad

#3 WWE सुपरस्टार जेकब फाटू बहुत जल्द सोलो सिकोआ के खिलाफ जा सकते हैं

Ad

सोलो सिकोआ के वॉकआउट के बाद जेकब फाटू हैरान हो गए थे। सिकोआ के इस एक्शन के प्रति उनकी नाराजगी चेहरे पर देखने को मिली थी। इसका एक संभावित परिणाम जेकब का SmackDown में सोलो के खिलाफ होना हो सकता है।

फाटू की बुकिंग अभी तक WWE ने अच्छे अंदाज में की है। जेकब कह सकते हैं कि कैसे सिकोआ पहले रोमन रेंस के खिलाफ हार गए और बाद में वॉकआउट के जरिए उन्होंने अपने साथियों का अपमान किया। फाटू गंदा महसूस करते हुए नई ब्लडलाइन पर कब्जा कर सकते हैं।

#2 WWE दिग्गज रोमन रेंस ले सकते हैं बड़ा फैसला

Ad

सोलो सिकोआ पहले कह चुके हैं कि अगर रोमन रेंस ने उनसे उला फाला वापस हासिल कर ली तो वो उन्हें ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार करेंगे। अब इसकी संभावना है कि बहुत जल्द रेंस को एक्नॉलेज करने के लिए सोलो तैयार होंगे। सिकोआ फिर से असली ब्लडलाइन में जाने की सोच सकते हैं।

ये संभव है कि सिकोआ को रोमन दोबारा अपने फैक्शन में ना लें। वो इस चीज से साफ इंकार कर सकते हैं। रोमन कह सकते हैं कि वो अब सिकोआ के ऊपर बिल्कुल भी भरोसा नहीं करते हैं। ऐसा हुआ तो फिर वहां से सभी की नज़रें सोलो के अगले कदम पर टिक जाएंगी।

#1 WWE SmackDown में सोलो सिकोआ कमजोर पड़ सकते हैं

Ad

सोलो सिकोआ को अगर नई ब्लडलाइन द्वारा धोखा मिलता है तो फिर चीजें पलट जाएंगी। वो SmackDown में फिर असुरक्षित के साथ-साथ काफी कमजोर पड़ जाएंगे। वहां से सिकोआ का ध्यान शिफ्ट हो सकता है। वो ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ जा सकते हैं।

ट्राइबल कॉम्बैट मैच से पहले ड्रू ने कहा था कि वो रोमन रेंस से निपटने के बाद सोलो को भी धराशाई करेंगे। Clash at the Castle 2022 में सिकोआ की वजह से मिली हार की टीज अभी भी मैकइंटायर के दिल में है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications