3 बड़ी चीज़ें जो WWE दिग्गज Roman Reigns की SummerSlam 2024 में वापसी नहीं होने पर हो सकती हैं 

WWE, Roman Reigns, Cody Rhodes, Solo Sikoa, Jimmy Uso,
रोमन रेंस की WWE में वापसी होना बहुत जरूरी है (Photo: WWE.com)

WWE Legend Roman Reigns SummerSlam Not Return: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam है। अधिकतर फैंस इस साल समरस्लैम (SummerSlam) के लिए इसलिए उत्साहित हैं क्योंकि इस इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी की अफवाहें हैं। देखा जाए तो रोमन को टीवी पर नज़र आए हुए कई महीने हो चुके हैं।

Ad

यही कारण है कि अगर वो जल्द ही वापसी नहीं करते हैं तो फैंस का गुस्सा फूट पड़ सकता है। इस आर्टिकल में हम ऐसी 3 बड़ी चीज़ों का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE दिग्गज रोमन रेंस की SummerSlam 2024 में वापसी नहीं होने पर हो सकती हैं।

3- सोलो सिकोआ SummerSlam 2024 में नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बन सकते हैं

Ad

सोलो सिकोआ को SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच लड़ने का मौका मिलना है। सोलो ने बाकी ब्लडलाइन मेंबर्स की मदद से कोडी के दोनों साथियों रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस का बुरा हाल कर दिया है। ऐसा लग रहा है कि ये दोनों SummerSlam में रोड्स की मदद करने के लिए शायद ही आ पाएंगे।

अब केवल रोमन रेंस ही हैं जो सोलो को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने से रोक सकते हैं। अगर रोमन SummerSlam में वापसी नहीं करते हैं तो सोलो ब्लडलाइन की मदद से अमेरिकन नाईटमेयर को हराते हुए उनकी बादशाहत का अंत कर सकते हैं।

2- WWE सुपरस्टार जिमी उसो SmackDown की जगह Raw के जरिए वापसी कर सकते हैं

Ad

WrestleMania XL के बाद हुए SmackDown के एपिसोड में सोलो सिकोआ और टामा टोंगा ने जिमी उसो पर अटैक करते हुए उन्हें ब्लडलाइन से बाहर कर दिया था। इसके बाद से ही जिमी ब्रेक पर चल रहे हैं और उनके जल्द ही वापसी होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। अफवाहों की माने तो जिमी उसो WWE में रोमन रेंस के साथ वापसी कर सकते हैं।

हालांकि, अगर रोमन रेंस की SummerSlam में वापसी नहीं होती है तो जिमी का अकेले रिटर्न कराया जा सकता है। देखा जाए तो उसो अकेले वापसी के बाद SmackDown में जाने का जोखिम शायद ही उठाएंगे। इसके बजाए वो Raw का हिस्सा बनकर जे उसो के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश कर सकते हैं।

1- WWE SmackDown में क्राउड ब्लडलाइन के सैगमेंट्स को हाइजैक कर सकती है

Ad

जैसा कि हमने बताया कि रोमन रेंस की वापसी नहीं होने की स्थिति में सोलो सिकोआ नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बन सकते हैं। हालांकि, रोमन की वापसी नहीं होना और सोलो का चैंपियन बनना फैंस को शायद ही पसंद आएगा। WWE यूनिवर्स इसका गुस्सा शोज के दौरान उतार सकती है।

संभव है कि जब सोलो सिकोआ चैंपियन बनने के बाद ब्लडलाइन के साथ रिंग में आएंगे तो क्राउड जबरदस्त तरीके से बू करके उनके सैगमेंट को हाइजैक कर सकती है। अगर क्राउड कुछ हफ्तों तक ऐसा करना जारी रखती है तो कंपनी मजबूरन रोमन रेंस की वापसी करा सकती है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications