3 चीजें जिनसे WWE Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में Roman Reigns vs Solo Sikoa ट्राइबल कॉम्बैट मैच को यादगार बनाया जा सकता है

WWE
क्या WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस को जीत मिलेगी? (Photo: WWE.com)

Things Can Make Roman Reigns vs Solo Sikoa Match Memorable: 6 जनवरी, 2025 का दिन WWE के लिए ऐतिहासिक है। उस दिन Raw का Netflix डेब्यू एपिसोड होगा। शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच देखने को मिलने वाला है, जिसका इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। दोनों की राइवलरी SummerSlam 2024 के बाद से चल रही है। मुकाबले को लेकर सभी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। कंपनी ने जरूर कुछ बड़ा प्लान मैच के लिए बनाया होगा। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जिनसे Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन vs सिकोआ मैच को यादगार बनाया जा सकता है।

Ad

#3 WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस की हो जीत

Ad

WrestleMania XL के बाद सोलो सिकोआ ने खुद को नया ट्राइबल चीफ घोषित किया और उला फाला पहन ली। SummerSlam 2024 के बाद से रोमन रेंस इन चीजों को वापस लेने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सफलता नहीं मिली है। बड़ी बात ये है कि आगामी ट्राइबल कॉम्बैट मैच में ट्राइबल चीफ का पद और उला फाला भी दांव पर होगी।

WWE द्वारा इस मैच को एक खास चीज से यादगार बनाया जा सकता है। रोमन रेंस मुकाबले को जीतकर ट्राइबल चीफ का पद फिर से हासिल कर लें। साथ ही साथ पहले की तरह उला फाला भी पहन लें। ऐसा हुआ तो फिर मजा आ जाएगा। रेंस के फैंस के लिए ये खुशी की बात होगी।

#2 WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में द रॉक मचा सकते हैं बवाल

Ad

ट्राइबल कॉम्बैट मैच में द रॉक के आने की संभावनाएं बहुत ज्यादा लग रही हैं। वो इस साल अक्टूबर में हुए Bad Blood इवेंट के बाद से WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। सोचिए अगर रॉक मुकाबले में आकर रोमन रेंस के ऊपर हमला कर दें तो क्या होगा। लंंबे समय से चल रही फैंस की इच्छा पूरी हो जाएगी। इससे मुकाबला खुद यादगार बन जाएगा।

इसमें और तड़का तब लग सकता है अगर WrestleMania 41 के लिए रोमन को द ग्रेट वन चुनौती पेश कर दें। ऐसा हुआ तो फिर इस ट्राइबल कॉम्बैट मैच को भूलना किसी के लिए भी मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाएगा।

#1 WWE दिग्गज द रॉक कर दें सोलो सिकोआ और रोमन रेंस पर अटैक

Ad

द रॉक के मन में भी उला फाला पहनने की चाह तो जरूर होगी। देखा जाए तो रोमन रेंस और सोलो सिकोआ से पहले वो इसे सबसे ज्यादा डिजर्व करते हैं। ट्राइबल कॉम्बैट मैच में रॉक आकर दोनों सुपरस्टार्स के ऊपर हमला कर दें और खुद उला फाला पहन लें तो मजा आ जाएगा।

रॉक ये भी कह सकते हैं कि अब वो ट्राइबल चीफ हैं और सभी उन्हें एक्नॉलेज करेंगे। इसके बाद तो कहानी में अलग ही मोड़ सामने आ जाएगा। इससे मुकाबला खुद ही सभी के लिए यादगार बन जाएगा। कंपनी को जरूर इस बारे में विचार करना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications