3 चीजें जिनकी मांग रहस्यमयी फेवर के जरिए WWE दिग्गज Paul Heyman से CM Punk कर सकते हैं

WWE
WWE Survivor Series में रोमन रेंस-सीएम पंक ने साथ काम किया था (Photo: WWE.com)

Things CM Punk Can Demand From Paul Heyman: WWE Survivor Series 2024 में हुए ब्लडलाइन WarGames मैच में रोमन रेंस (Roman Reigns) की टीम की मदद सीएम पंक ने की थी। पॉल हेमन के कहने पर पंक ने रेंस और उनके साथियों का साथ दिया। एक रहस्यमयी फेवर के बदले में मदद करने लिए पंक सहमत हुए। अब सभी के दिमाग में ये ही चल रहा है कि ये चीज क्या हो सकती है। ये भी सवाल है कि स्पेशल फेवर के चलते हेमन से पंक क्या मांग सकते हैं। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों की बात करेंगे जिनकी मांग रहस्यमयी फेवर के जरिए WWE हॉल ऑफ फेमर से दे बेस्ट इन द वर्ल्ड कर सकते हैं।

Ad

#3 WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के खिलाफ बड़ी मांग कर सकते हैं सीएम पंक

Ad

रोमन रेंस दोबारा अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल जीतने की अपनी इच्छा प्रकट कर चुके हैं। वो शायद इस चीज से अब पीछे नहीं हटेंगे। अगर रेंस चैंपियन बनते हैं तो फिर सीएम पंक बड़ा गेम खेल सकते हैं। वो पॉल हेमन को फेवर की बात याद दिला सकते हैं।

हेमन से रोमन के खिलाफ सबसे पहले मैच की मांग पंक कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में स्टोरीलाइन काफी मजेदार हो जाएगी। हॉल ऑफ फेमर फिर दोनों तरफ से घिर जाएंगे। उनकी अजीबोगरीब कंडीशन के बाद कुछ नई कहानियां सामने आ सकती हैं।

#2 रोड टू WWE WrestleMania 41 के दौरान पॉल हेमन को बड़ा झटका दे सकते हैं सीएम पंक

Ad

सीएम पंक किसी भी हालत में WrestleMania 41 का मेन इवेंट करना चाहते हैं। इस साल वो इंजरी के कारण चूक गए थे। अब उन्होंने अपनी नज़रें गड़ा दी हैं। इस बड़े काम के लिए पॉल हेमन की जरूरत पंक को पड़ सकती है। आप सभी को पता है कि हेमन जिसके साथ खड़े हो जाते हैं उसे सफलता दिलाकर छोड़ते हैं।

रोड टू WrestleMania 41 के दौरान रोमन रेंस का साथ छोड़कर अपने साथ आने के लिए हेमन से पंक कह सकते हैं। ये एक रहस्यमयी फेवर हो सकता है। हेमन इसके बाद असमंजस में पड़ जाएंगे। उन्हें फिर रेंस का गुस्सा भी सहना पड़ सकता है।

#1 WWE में सीएम पंक का सपना पूरा कर सकते हैं पॉल हेमन

Ad

WWE में सीएम पंक का करियर बहुत ही शानदार रहा है। कई चीजें वो हासिल कर चुके हैं। एक चीज अभी तक वो अपने नाम नहीं कर पाए हैं। WrestleMania का मेन इवेंट करना उनका सपना है और ये अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। पंक बार-बार इस चीज को याद कर खुद को कोसते रहते हैं।

WWE WrestleMania 41 में उनका सपना पूरा हो सकता है। पॉल हेमन इस चीज को पूरा करने में सक्षम है। पंक खुद हेमन से इसके लिए बात कर सकते हैं। ये एक रहस्यमयी फेवर पंक का हेमन के लिए हो सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications