Things Hint Roman Reigns Ego Not Diminished: WWE WrestleMania XL के बाद रोमन रेंस (Roman Reigns) ब्रेक पर चले गए थे। इससे पहले उन्होंने करीब चार साल विलन के तौर पर शानदार काम किया। SummerSlam 2024 में रेंस ने वापसी की और तब से बेबीफेस के रूप में काम कर रहे हैं। हील के रूप में रोमन का इगो बहुत ऊपर रहता था। उन्हें अपने ऊपर बहुत अहंकार था। खैर एक विलन के ऊपर ये चीजें देखना कोई बड़ी बात नहीं है। बेबीफेस रोमन को देखकर अभी भी लगता है कि उनका घमंड कम नहीं हुआ है। इस आर्टिकल में हम उन तीन चीजों के बारे में बात करेंगे जिनसे संकेत मिलते हैं कि बेबीफेस बनने के बाद भी असली ट्राइबल चीफ का अहंकार कम नहीं हुआ है।#3 WWE में असली ब्लडलाइन के रीयूनियन में रोमन रेंस का कोई हाथ नहीं हैWWE में असली ब्लडलाइन का रीयूनियन हो गया है। रोमन रेंस, द उसोज़ और सैमी ज़ेन का जलवा साथ में दिख रहा है। देखा जाए तो इसके पीछे रोमन रेंस का ज्यादा हाथ नहीं है। उन्होंने इसके लिए ना तो जे उसो से बात की और ना ही सैमी ज़ेन से।जिमी उसो ने जे उसो से बात की और फिर रोमन को समझाया। वहीं सैमी ज़ेन को भी साथ लाने में जे उसो का ही योगदान रहा। यहां से एक बात नज़र आती है कि अगर रेंस का अहंकार खत्म हो गया होता तो वो सभी से पर्सनल बात करते लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बेबीफेस होने के बावजूद अभी भी उनके ऊपर थोड़ा बहुत घमंड दिखता है।#2 WWE दिग्गज रोमन रेंस ने जे उसो से नहीं मांगी माफी View this post on Instagram Instagram Post8 नवंबर, 2024 को SmackDown की शुरूआत में रोमन रेंस का सैगमेंट हुआ था। वहां पर असली ब्लडलाइन के सभी सदस्यों के बीच बातचीत हुई थी। सैमी ज़ेन ने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने रोमन रेंस से जे उसो से माफी मांगने के लिए भी कहा।रोमन ने इस चीज के लिए मना करते हुए समय बर्बाद करने की बात कह दी। इसे एक तरह से रेंस का अहंकार ही कहा जा सकता है। अगर उनके मन में कोई गलत भावना नहीं होती तो फिर वो आराम से माफी मांग सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।#1 WWE सुपरस्टार रोमन रेंस ने अपने पुराने कामों को लेकर कोई जवाब नहीं दिया View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस का मतभेद जे उसो, जिमी उसो और सैमी ज़ेन से पहले रहा है। इन तीनों सुपरस्टार्स ने पुराने कार्यो और मतभेदों को लेकर बात की और जवाब भी दिया। गौर करने वाली बात है कि रोमन रेंस ने अभी तक इस बारे में कोई बात नहीं की है।रोमन को लगता है कि उन्होंने पहले जो भी किया वो सब सही था। हालांकि, ऐसा नहीं है। रोमन को की जवाबदेही जरूर बनती थी। इसे कहीं ना कहीं उनका अहंकार ही कहा जा सकता है। अगर ऐसा नहीं होता तो वो भी पुरानी बातों पर चर्चा कर माफी मांगते।