3 बड़ी चीजें जो WWE में Roman Reigns के ट्राइबल चीफ गिमिक को शानदार और खास बनाती हैं

WWE दिग्गज रोमन रेंस का किरदार शानदार है (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस का किरदार शानदार है (Photo: WWE.com)

Things Make Roman Reigns Character Great: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) Royal Rumble मैच के बाद से रिंग से दूर हैं। उन्हें लेकर कंपनी ने यह घोषणा कर दी है कि वह अनिश्चितकाल के लिए दूर रहेंगे। रोमन रेंस भले ही कोई भी किरदार करें, लेकिन उसके फैंस हर हाल में मौजूद हैं। ऐसा सबने हाल में देखा है, जब वह पहले एक हील थे, लेकिन फिर 2024 में बेबीफेस बन गए थे। इसके आधार पर इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन चीजें बताने वाले हैं जो WWE दिग्गज रोमन रेंस के ट्राइबल चीफ किरदार को शानदार और खास बनाती हैं।

Ad

#3 WWE दिग्गज रोमन रेंस के पास उला फाला है

Ad

रोमन रेंस ने Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में सोलो सिकोआ को हराया था। ट्राइबल कॉम्बैट मैच के दौरान रोमन का पलड़ा भारी था। इसके बाद खुद द रॉक ने आकर उन्हें उला फाला पहनाई थी। इसके होने के कारण रेंस के ट्राइबल चीफ किरदार को और मजबूती प्राप्त होती है। असली ट्राइबल चीफ को उनके साथी रेसलर्स और द ब्लडलाइन मेंबर्स एक्नॉलेज कर चुके हैं। इसमें खुद द रॉक शामिल हैं। अब अगर द ग्रेट वन भी आपको मानते हैं, तो इससे बड़ा सम्मान शायद ही कुछ और हो सकता है।

#2 पॉल हेमन का सहयोग होना WWE दिग्गज रोमन रेंस के किरदार में चार चांद लगा देता है

Ad

पॉल हेमन ने 2020 में आधिकारिक रूप से टीवी पर रोमन रेंस के द वाइजमैन के रूप में काम करना शुरू किया था। उससे पहले फैंस रोमन को द बिग डॉग बुलाते थे। रोमन और फैंस सबको मालूम है कि पॉल जिसके साथ भी जुड़ जाते हैं, उसका करियर ग्राफ बढ़ने लग जाता है। हेमन के अंदाज के चलते रोमन का किरदार बढ़िया हो जाता है और उसमें चार चांद लग जाते हैं। यही वजह है कि कभी एक बेबीफेस होने के बावजूद 2015 का रंबल मैच जीतने वाले रोमन को फैंस से नाराजगी झेलनी पड़ी थी। वहीं जब से रेंस ने हेमन का साथ पाया है, तब से रोमन का किरदार बढ़िया हो चला है।

#1 WWE दिग्गज रोमन रेंस हील से फेस बन गए लेकिन उनके किरदार में कोई फर्क नहीं आया

रोमन रेंस WrestleMania XL तक हील थे। वह इसमें कोडी रोड्स के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप हार गए थे। इसके बाद वह रिंग से दूर हुए थे। उसी दौरान सोलो सिकोआ ने उनकी जगह ले ली और वह पहले से ज्यादा जबरदस्त हील बन गए थे। रोमन ने फिर SummerSlam 2024 में वापसी की और तब एक बेबीफेस बन गए थे। इस बदलाव के बावजूद उनके प्रति फैंस का रिएक्शन बेहद अच्छा था। यह रेंस के काम का अंदाज है और इसकी तारीफ होनी चाहिए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications