3 बड़ी चीजें जो इस हफ्ते WWE SmackDown के एपिसोड में जरूर होनी चाहिए

WWE
क्या WWE SmackDown में कोडी रोड्स की होगी एंट्री? (Photo: WWE.com)

Things Must Happen SmackDown This Week: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड धमाकेदार होने वाला है। कंपनी ने कुछ बड़े ऐलान शो को लेकर पहले ही कर दिए थे। रोमन रेंस (Roman Reigns) और सोलो सिकोआ की राइवलरी भी अब जबरदस्त हो गई है। पिछले हफ्ते दोनों के बीच मैच का ऐलान किया गया था। WWE द्वारा एपिसोड को मजेदार बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी। बड़े स्टार्स के ऊपर सभी की नज़रें टिकी होंगी। खैर इस आर्टिकल में हम 3 चीजों के बारे में बात करने वाले हैं, जो WWE SmackDown के अगले एपिसोड में जरूर होनी चाहिए।

#3 WWE SmackDown में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ की फ्यूड आगे बढ़नी चाहिए

Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा। पिछले हफ्ते इस मुकाबले का ऐलान किया गया था। WWE ने बड़ी घोषणा तो कर दी है लेकिन अब इसमें और काम करने की जरूरत है। कंपनी को इनकी राइवलरी का बिल्डअप तगड़े अंदाज में करना चाहिए।

इनकी फ्यूड से संबंंधित कोई ना कोई बड़ी चीज इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में जरूर होनी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो फिर फैंस का उत्साह कम हो सकता है। वैसे भी मुकाबले के आयोजन में ज्यादा समय नहीं है। ऐसे में कंपनी को हर कदम सोच समझकर रखने की सख्त जरूरत है।

#2 WWE SmackDown में कोडी रोड्स को करनी चाहिए वापसी

Saturday Night's Main Event शो ऑफ-एयर होने के बाद कोडी रोड्स के ऊपर केविन ओवेंस ने खतरनाक हमला किया था। रिपोर्ट में कहा गया कि उनकी रीढ़ की हड्डी में इंजरी आ गई है और वो मौजूदा समय में घर पर आराम कर रहे हैं।

SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में कोडी रोड्स ने वापसी कर केविन ओवेंस के ऊपर अटैक करना चाहिए। ऐसा होने से इनकी राइवलरी और ज्यादा रफ्तार पकड़ लेगी। कोडी अगर शो में नहीं दिखाई दिए तो फिर चीजें आगे के लिए खराब भी हो सकती हैं।

#1 WWE SmackDown में बियांका ब्लेयर और नेओमी को टाइटल रिटेन करना चाहिए

ब्लू ब्रांड के एपिसोड में बियांका ब्लेयर और नेओमी अपनी विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को कैंडिस लेरे और नाया जैक्स के खिलाफ डिफेंड करेंगी। जेड कार्गिल की इंजरी के बाद बियांका ने नेओमी को अपनी पार्टनर के रूप में रिप्लेस किया था।

ब्लेयर और नेओमी को इस हफ्ते अपना टाइटल रिटेन करना चाहिए। इन दोनों को हराने की गलती कंपनी को बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। नेओमी को लंबे समय बाद कुछ बड़ा करने का मौका मिला है। उनको अब इस चीज के जरिए मोमेंटम देना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications